![]()
रीकास्ट लिस्ट से प्रभावित शिक्षकों ने रविवार को संगरूर में मुख्यमंत्री आवास तक विरोध मार्च निकालकर पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने अपनी सेवाएं सुरक्षित करने और उनके साथ हो रहे कथित अन्याय को समाप्त करने की मांग उठाई। शिक्षक नेताओं ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न भर्तियों, जिनमें 4161 मास्टर कैडर, 2392 मास्टर कैडर, 6635 ईटीटी कैडर और 3704 मास्टर कैडर शामिल हैं, की चयन सूचियां विभागीय त्रुटियों के कारण दोबारा तैयार की गई हैं। उनके अनुसार ईडब्ल्यूएस आरक्षण के वितरण में गलतियां और उत्तर कुंजी में बदलाव जैसी वजहों से चयन सूचियों का पुनर्गठन किया गया। संशोधित सूची से कई शिक्षक प्रभावित हुए नेताओं का कहना है कि संशोधित सूचियां जारी होने के बाद कई ऐसे शिक्षक प्रभावित हुए हैं, जो लंबे समय से स्कूलों में सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें चयन क्षेत्र से बाहर कर कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इससे शिक्षकों में भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। शिक्षकों के अनुसार 4161 मास्टर कैडर के 253, 2392 मास्टर कैडर के 40, 6635 ईटीटी कैडर के 108 और 3704 भर्ती के 117 शिक्षक इस प्रक्रिया से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई शिक्षकों का परिवीक्षा काल पूरा होने के बावजूद उसे स्पष्ट नहीं किया गया और स्थानांतरण प्रक्रिया में भी उन्हें उचित अवसर नहीं मिले। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से कारण बताओ नोटिस वापस लेने और प्रभावित शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग की।
Source link
संगरूर में शिक्षकों का सीएम आवास तक मार्च:रीकास्ट लिस्ट से प्रभावित सैकड़ों अध्यापकों ने भविष्य सुरक्षित करने की उठाई मांग
