Abhishek Sharma; IND Vs ENG 2nd T20 LIVE Score Update


मैनचेस्टर4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
वैभव डेब्यू मैच में 14 रन ही बना पाए। - Dainik Bhaskar

वैभव डेब्यू मैच में 14 रन ही बना पाए।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हरा दिया। दूसरे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए थे, लेकिन जैकब बेथेल की नाबाद 76 रन की पारी और रवि बिश्नोई के 17वें ओवर में आए 29 रन ने मैच पलट दिया।

इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली। तीसरा मैच नाटिंघम में 7 जुलाई को खेला जाएगा। पहला मुकाबला बेनतीजा रहा था।

वैभव-अभिषेक ने तेज शुरुआत दिलाई

ओपनर अभिषेक शर्मा और डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन जोड़े। वैभव ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए। इसमें 2 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने 24 गेंदों में 43 रन की पारी खेली।

श्रेयस-ईशान ने संभाली पारी, तिलक ने किया फिनिश

65 रन पर दो विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। श्रेयस ने 37 और ईशान ने 49 रन बनाए। आखिर में तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर भारत को 190 रन तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

अर्शदीप ने पहले ओवर में दो विकेट झटके

191 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट और जोस बटलर को आउट कर दिया। हालांकि कप्तान हैरी ब्रूक ने 15 गेंदों में 39 रन बनाए। अक्षर पटेल ने उन्हें आउट कर टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे किए।

बेथेल-बैंटन ने इंग्लैंड की वापसी कराई

51 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद जैकब बेथेल और टॉम बैंटन ने 67 रन की साझेदारी की। बैंटन 39 रन बनाकर आउट हुए। बेथेल 76 रन बनाकर नाबाद लौटे। पारी में 5 चौके और 5 छक्के भी लगाए।

बिश्नोई का 17वां ओवर बना टर्निंग पॉइंट

मैच का सबसे बड़ा मोड़ 17वां ओवर रहा। रवि बिश्नोई ने इस ओवर में तीन नो-बॉल फेंकी। जैकब बेथेल ने तीन छक्के और एक चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 29 रन आए और मैच पूरी तरह इंग्लैंड की तरफ चला गया।

वैभव भारत के लिए डेब्यू करने वाले यंगेस्ट इंडियन

15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने फील्डिंग में पहला कैच भी पकड़ा।

वैभव ने सैम करन का कैच लपका।

वैभव ने सैम करन का कैच लपका।

मैच का पूरा स्कोरकार्ड…

प्लेइंग-11

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

05:49 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत 4 विकेट से हारा

05:15 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बेथेल की पारी से इंग्लैंड जीता

19वें ओवर में इंग्लैंड ने 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया। जैकब बेथेल ने नाबाद 76 रन की पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर ने भी 7 गेंदों में 10 रन की उपयोगी पारी खेली। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाकर 190 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने अंतिम ओवर में 10 रन दिए और अपने स्पेल में 3 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में रवि बिश्नोई का 17वां ओवर भारत को भारी पड़ा। इसमें 29 रन आए। बिश्नोई ने अपने स्पेल में तीन बैकफुट नो-बॉल भी फेंकी, जिसका बेथेल ने पूरा फायदा उठाया।

इंग्लैंड ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

जैकब बेथेल ने नाबाद 76 रन बनाए।

जैकब बेथेल ने नाबाद 76 रन बनाए।

05:05 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव ने लपका पहला इंटरनेशनल कैच, करन आउट

18वें ओवर में हर्षित राणा ने सैम करन को आउट कर दिया। करन का कैच डीप मिडविकेट पर खड़े वैभव सूर्यवंशी ने लिया।

वैभव ने बाउंड्री लाइन के बिल्कुल पास शानदार संतुलन बनाते हुए अपने इंटरनेशनल करियर का पहला कैच लपका। करन 5 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए।

05:01 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बिश्नोई के ओवर में 29 रन, बेथेल ने इंग्लैंड की वापसी कराई

17वें ओवर में रवि बिश्नोई महंगे साबित हुए। जैकब बेथेल ने उनके एक ही ओवर में 29 रन बटोरकर मैच का रुख इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया। बेथेल ने ओवर में 3 छक्के, 1 चौका लगाया, जबकि एक गेंद नो-बॉल रही। इसी दौरान उन्होंने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

बेथेल ने सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की।

बेथेल ने सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की।

04:50 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वरुण ने जैक्स LBW आउट किया

16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने भारत को विकेट दिलाया। ओवर की दूसरी गेंद पर विल जैक्स रिवर्स स्वीप खेलने गए, लेकिन गेंद सीधे उनके पैड पर लगी। अपील पर अंपायर ने तुरंत आउट दे दिया। जैक्स ने रिव्यू लिया, लेकिन रिप्ले में गेंद लेग स्टंप पर लगती दिखी और फैसला बरकरार रहा। जैक्स 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।

04:38 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अर्शदीप ने तीसरा विकेट झटका, बैंटन 39 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में 42 गेंदों में 73 रन की जरूरत है। टीम ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम बैंटन को आउट कर दिया।

बैंटन ने 32 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे डीप एक्स्ट्रा कवर पर खड़े तिलक वर्मा के हाथों में चली गई। अर्शदीप ने अब तक 3 विकेट झटक लिए हैं।

अर्शदीप अब तक 3 विकेट ले चुके हैं।

अर्शदीप अब तक 3 विकेट ले चुके हैं।

04:24 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बैंटन ने हर्षित की बॉल पर चौका लगाया

11वें ओवर में टॉम बैंटन ने हर्षित राणा की ऑफ-कटर गेंद में क्रॉस-बैटेड शॉट खेलते हुए चौके के लिए भेज दिया। इसी ओवर की आखिरी बॉल में बेथेल ने भी चौका लगाया।

टॉम बैंटन ने 3 विकेट गिरने के बाद पारी संभाली।

टॉम बैंटन ने 3 विकेट गिरने के बाद पारी संभाली।

04:12 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

8 ओवर बाद मुकाबला बराबरी पर, इंग्लैंड 76/3

8 ओवर के बाद इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। शुरुआती झटकों के बाद जैकब बेथेल और टॉम बैंटन ने पारी संभाली। बेथेल 17 गेंदों में 17 रन और बैंटन 13 गेंदों में 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर में 8 रन दिए। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 72 गेंदों में 115 रन की जरूरत है, जबकि जरूरी रनरेट 9.58 है।

04:00 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अक्षर ने 100वां टी-20I विकेट लिया, ब्रूक 39 पर आउट

अक्षर पटेल ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का 100वां विकेट हासिल कर लिया। इसके साथ ही वह हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के बाद भारत के लिए टी-20I में 100 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए।

अक्षर ने हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा। ब्रूक ने क्रीज छोड़कर जगह बनाई, लेकिन अक्षर ने गेंद उनकी ओर ही रखी। पहले अंपायर ने गेंद को वाइड करार दिया, जिसके बाद ईशान किशन और अक्षर की अपील पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने रिव्यू लिया। अल्ट्रा-एज में बल्ले/ग्लव्स का संपर्क मिला और फैसला भारत के पक्ष में गया।

ब्रूक 15 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

03:48 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रूक ने अर्शदीप के ओवर में लगातार 3 छक्के लगाए

दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद हैरी ब्रूक ने तेज से इंग्लैंड की वापसी कराई। तीसरे ओवर में उन्होंने अर्शदीप सिंह के ओवर से 27 रन बटोर लिए।

ब्रूक ने ओवर में लगातार 2 चौके और 3 छक्के जड़े। इस ओवर के बाद इंग्लैंड ने सिर्फ 3 ओवर में 2 विकेट पर 38 रन बना लिए।

ब्रूक 12 गेंदों में 37 रन और जैकब बेथेल 2 गेंदों में 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 102 गेंदों में 153 रन की जरूरत है।

ब्रुक ने 39 रन बनाए।

ब्रुक ने 39 रन बनाए।

03:38 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अर्शदीप को पहले ओवर में 2 विकेट

190 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में दो बड़े झटके देकर मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

ओवर की पहली गेंद पर फिल सॉल्ट विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट हो गए। सॉल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद पांचवीं गेंद पर कप्तान जोस बटलर भी आउट हो गए। ऑफ स्टंप के बाहर उठती गेंद पर बटलर कट शॉट खेलने के प्रयास में बल्ले का किनारा दे बैठे और वरुण चक्रवर्ती ने आसान कैच लपक लिया।

03:32 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड को जीत के लिए 191 रन की जरूरत

03:22 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

तिलक ने आखिरी ओवर में 3 बाउंड्री लगाई

आखिरी ओवर में तिलक वर्मा ने जोफ्रा आर्चर की पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़ दिए। तीसरी गेंद पर चौका भी लगाया और ओवर से कुल 17 रन बटोर लिए। हालांकि आखिरी गेंद पर हर्षित राणा तेज बाउंसर पर विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच आउट हो गए।

भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए। तिलक वर्मा 11 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 2 छक्के लगाए। इंग्लैंड की ओर से सैम करन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए।

तिलक वर्मा 11 बॉल में 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

तिलक वर्मा 11 बॉल में 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

03:09 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अक्षर रनआउट हुए

भारत ने अक्षर पटेल का विकेट रनआउट के रूप में गंवा दिया। टंग की शॉर्ट गेंद पर अक्षर बड़ा शॉट लगाने से चूक गए, लेकिन इसके बावजूद रन के लिए दौड़ पड़े। विकेटकीपर जॉस बटलर ने पहले थ्रो गलत छोर पर मारा, हालांकि बल्लेबाज क्रीज से काफी बाहर थे। गेंद वापस मिलने पर बटलर ने आसानी से गिल्लियां बिखेर दीं और अक्षर रनआउट हो गए।

अक्षर 4 गेंदों में 3 रन बनाकर लौटे।

अक्षर 4 गेंदों में 3 रन बनाकर लौटे।

02:59 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अर्धशतक से चूके ईशान

18वें ओवर में ईशान किशन ने सैम करन की पहली गेंद पर चौका लगाया और अर्धशतक के करीब पहुंच गए। हालांकि अगली ही गेंद पर करन ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। फुल लेंथ गेंद पर ईशान ने एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में चली गई। लियम डॉसन ने एक्स्ट्रा कवर पर आसान कैच लपक लिया।

ईशान 40 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 6 चौके शामिल रहे।

ईशान 40 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 6 चौके शामिल रहे।

02:53 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

करन ने शिवम को आउट किया

16वें ओवर में सैम करन ने सिर्फ 2 रन दिए और शिवम दुबे का विकेट भी लिया। ओवर की आखिरी गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ बॉल पर दुबे ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर डीप एक्स्ट्रा कवर पर टॉम बैंटन के हाथों में चली गई।

दुबे 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए।

दुबे 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए।

02:39 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

श्रेयस 37 रन बनाकर आउट

13वें ओवर में लियम डॉसन ने श्रेयस अय्यर को आउट किया। ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गेंद पर श्रेयस क्रीज छोड़कर इनसाइड-आउट शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन डीप एक्स्ट्रा कवर पर टॉम बैंटन ने आसान कैच लपक लिया। श्रेयस ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

02:29 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

श्रेयस के हाथ में लगी गेंद, फिजियो मैदान पर पहुंचे

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग की गेंद श्रेयस अय्यर के ग्लव्स पर जा लगी। गेंद लगने के बाद श्रेयस दर्द में नजर आए, जिसके चलते तुरंत फिजियो को मैदान पर बुलाना पड़ा।

श्रेयस चोट लगने के बाद दर्द में नजर आए।

श्रेयस चोट लगने के बाद दर्द में नजर आए।

02:21 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

10 ओवर बाद भारत 96/2

10 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट पर 96 रन बना लिए। शुरुआती छह ओवर में तेज शुरुआत के बाद इंग्लैंड ने बीच के ओवरों में वापसी की। श्रेयस अय्यर 12 गेंदों में 18 और ईशान किशन 14 गेंदों में 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

श्रेयस अय्यर खेल पर हैं।

श्रेयस अय्यर खेल पर हैं।

02:07 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले में भारत 65/2, अभिषेक 43 रन बनाकर आउट

भारत ने पावरप्ले में 2 विकेट पर 65 रन बनाए। आखिरी ओवर में सैम करन ने भारत को बड़ा झटका दिया। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने करन पर तीन चौके लगाए। इसके बाद लो फुलटॉस गेंद को उन्होंने मिडविकेट की ओर खेला, लेकिन गेंद सीधे टॉम बैंटन के हाथों में चली गई।

अभिषेक ने 24 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनके आउट होने के बाद ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए।

अभिषेक शर्मा ने 43 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा ने 43 रन बनाए।

01:58 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव 14 रन बनाकर आउट, स्टंपिंग हुए

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू मैच में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विल जैक्स के ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद पर वैभव क्रीज छोड़कर बड़ा शॉट खेलने निकले, लेकिन बल्ला गेंद से नहीं लगा। विकेटकीपर जॉस बटलर ने गिल्लियां बिखेर दीं। उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे।

वैभव सूर्यवंशी स्टंपिंग हुए।

वैभव सूर्यवंशी स्टंपिंग हुए।

01:52 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव-अभिषेक ने टंग के ओवर में 20 रन बनाए

भारतीय ओपनर्स ने टंग के ओवर में 20 रन बनाए। ओवर की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने फुल लेंथ गेंद को मिडविकेट के ऊपर से सिक्स के लिए भेज दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने भी तीसरी गेंद पर पॉइंट के ऊपर से चौका और पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर छक्का जड़ा।

01:45 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव ने आर्चर की बॉल पर सिक्स लगाया

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने जोफ्रा आर्चर को घुटने पर बैठकर विकेटकीपर के ऊपर से छक्का जड़ दिया।

यह मुकाबला इसलिए भी खास रहा, क्योंकि आर्चर और वैभव IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक ही टीम से खेलते हैं।

वैभव सूर्यवंशी बैटिंग कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी बैटिंग कर रहे हैं।

01:38 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक ने चौके से खाता खोला

भारत की पारी की शुरुआत करने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी उतरे। अभिषेक ने जोफ्रा आर्चर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला।

01:34 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड की ओर से भी टंग का टी-20I डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी के साथ इंग्लैंड ने भी अपने एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया। तेज गेंदबाज जोश टंग पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। मुकाबले से पहले जोफ्रा आर्चर ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी।

01:29 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारतीय टीनएजर्स जिन्होंने इतिहास रचा

सचिन तेंदुलकर: 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ इंटनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे गेंदबाजों का निडरता से सामना कर बेहद कम उम्र में ही ‘क्रिकेट के भगवान’ बनने का सफर शुरू कर दिया था।

सानिया मिर्जा: 16 साल की उम्र में विंबलडन का गर्ल्स डबल्स खिताब जीता। इसके बाद 18 साल की उम्र में हैदराबाद ओपन जीतकर वह डब्ल्यूटीए (WTA) एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

साइना नेहवाल: 16 साल की उम्र में बैडमिंटन में फिलीपींस ओपन जीता। इसके साथ ही वह चार सितारा बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय और एशिया की सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनीं।

विश्वनाथन आनंद: 14 साल की उम्र में चेस की नेशनल सब-जूनियर चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद 16 साल की उम्र में वह नेशनल चैंपियन बने और 18 साल की उम्र में भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने।

डी गुकेश: 12 साल की उम्र में चेस में भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने। 17 साल की उम्र में उन्होंने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीता और विश्व शतरंज चैंपियनशिप के सबसे कम उम्र के चैलेंजर बने।

01:27 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी

15 साल 99 दिन के वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उनसे आगे सिर्फ पाकिस्तान के हसन रजा हैं, जिन्होंने 1996 में 14 साल 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था।

भारत की बात करें तो वैभव ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

वैभव डेब्यू कैप के साथ।

वैभव डेब्यू कैप के साथ।

01:21 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रूक बोले- वैभव के लिए होमवर्क किया है

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि अगर टॉस जीतते तो वे भी पहले बल्लेबाजी करते। उन्होंने पिछले साल इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 304 रन बनाने वाली पारी को याद करते हुए कहा, आज फिर ऐसा करने का मौका नहीं मिलेगा, जब तक हमें 300 रन का टारगेट न मिले।

ब्रूक ने बताया कि टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जबकि जोश टंग भी प्लेइंग-11 में शामिल हैं।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर ब्रूक ने कहा, हमने उसके बारे में थोड़ा होमवर्क किया है।

01:12 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत की पहली डेब्यू कैप अमर सिंह को मिली थी

क्रिकेट में हर नए खिलाड़ी को पहले इंटरनेशनल मैच से पहले डेब्यू कैप दी जाती है। यह सम्मान उसके देश के लिए पहली बार खेलने का प्रतीक होता है। दुनिया की पहली टेस्ट डेब्यू कैप 1877 में ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स बैनरमैन को मिली थी। भारत का पहला टेस्ट कैप नंबर-1 अमर सिंह को मिला। उन्होंने 1932 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पहले टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। डेब्यू कैप का नंबर बताता है कि उस फॉर्मेट में वह खिलाड़ी अपने देश का कितने नंबर का खिलाड़ी है।

01:07 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत पहले बल्लेबाजी करेगा, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू

भारत ने टॉस जीतकर लगातार दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव करते हुए संजू सैमसन की जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया।

टॉस के बाद श्रेयस ने कहा, हम फिर पहले बल्लेबाजी करेंगे। वैभव ने पिछले कुछ महीनों में जिस तरह बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए वह इस मौके के पूरी तरह हकदार हैं। वह ऐसा खिलाड़ी है, जो दबाव बिल्कुल नहीं लेता। उसे अच्छी तरह पता है कि आगे क्या चुनौतियां आने वाली हैं।

12:57 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टी-20I डेब्यू

मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम हडल में जुटी, जहां तिलक वर्मा ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उनकी पहली भारतीय कैप सौंपी। इसके बाद साथी खिलाड़ियों ने तालियों की गड़गड़ाहट और पीठ थपथपाकर उनका स्वागत किया। इसी के साथ वैभव टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

12:47 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत ने 31 में से 18 मुकाबले जीते

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले हुए हैं। यहां इंग्लैंड ने 5, भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा।

दोनों देशों के बीच अब तक 9 टी-20 सीरीज खेली गई हैं। इनमें भारत ने 5, इंग्लैंड ने 3 सीरीज जीती हैं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। भारत ने पिछली लगातार पांच टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को हराया है।

12:45 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव पर सस्पेंस बरकरार

इस मुकाबले में एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सबकी नजर रहेगी। हालांकि, भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने संकेत दिए हैं कि युवा बल्लेबाज को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।

मॉर्कल ने कहा- दूसरे मुकाबले में टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है।

12:44 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पहले मैच में अभिषेक-श्रेयस ने संभाली थी पारी

चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी-20 में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने सिर्फ 6 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा (59 रन, 24 गेंद) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68 रन, 47 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर भारत को 189/7 तक पहुंचाया। हालांकि बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी। अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी-20 पारियों में 347 रन 219.62 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

12:44 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान और अर्शदीप भारत के टॉप परफॉर्मर

भारत के लिए इस साल ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 16 टी-20 मैचों में 545 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 199.63 रहा है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 15 मैचों में 21 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज का स्थान हासिल किया है।

12:43 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बेथेल ने इस साल 305 रन बनाए

इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 2026 में 12 टी-20 मैचों में 305 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 143.19 का है और वह एक शतक भी लगा चुके हैं। गेंदबाजी में आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए हैं। वह इस मुकाबले में 2 विकेट लेते ही टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

12:42 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

स्पिनर्स को मदद, यहां की पिच स्कोरिंग है

ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। हालांकि, बल्लेबाजों को भी यहां रन बनाने में दिक्कत नहीं होती। पिछले साल इसी मैदान पर इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 304/2 का स्कोर बनाया था। यह फुल मेंबर टीमों के बीच पहला 300+ टी-20 स्कोर था।

12:42 PM4 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इन रिकॉर्ड्स पर रहेगी नजर

अक्षर पटेल अपना 98वां टी-20 इंटरनेशनल खेल सकते हैं। उन्हें भारत के लिए 100 टी-20 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 1 विकेट चाहिए।

आदिल रशीद के नाम फिलहाल 164 टी-20I विकेट हैं। दो विकेट लेते ही वह इस फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *