अंबाला में सिख-पुलिस विवाद में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर कमेटी प्रकाश सिंह साहुवाला आज सिरसा में मीडिया को दिए बयान में कहा, सबसे पहले मेरे लाठी मारी
हरियाणा के अंबाला में सिख संगत और पुलिस टकराव के बीच हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज शनिवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) से मेंबर प्रकाश सिंह साहुवाला, बिंदर सिंह खालसा, गुरमेज सिंह सिरसा मीडिया से रूबरू हुए और बयान में सरकार व पुलिस
.
जानकारी के अनुसार, शहर के सूरतगढ़िया बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री दसवीं पातशाही में आयोजित पीसी में यह बयान दिया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी प्रकाश सिंह साहुवाला, बिंदर सिंह खालसा और गुरमेज सिंह ने मीडिया को दिए बयान में कहा, पुलिस वालों ने ये तक नहीं देखा कि आगे कोई बुजुर्ग बैठा है या बच्चा है और सबसे पहले साहुवाला पर लाठी पड़ी। डीएसपी ने उनकी बां पकड़कर दूर धकेला है।
ये सोची समझी साजिश थी। एक तरफ तो सीएम के ओएसडी बार-बार हमारे प्रधान को फोन कर रहा था और आप लोग धरना खत्म कर दो और जो दो बंदे पकड़े हैं, वो छोड़ देंगे। एक ये मांग थी कि गुरसिमनर मंड पर मुकदमा दर्ज किया जाए। मुकदमा दर्ज वाली बात मान ली थी।

कमेंटी मेंबर बोले, पुलिस ने गाड़ी का ये हाल किया
गुरमेज बोले, सीएम हाउस से बात चल रही, पुलिस लाठीचार्ज कर रही
HSGMC मेंबर गुरमेज सिंह ने मीडिया को दिए बयान में कहा, 13 तारीख को अंबाला में शांतिपूर्वक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गए थे। शाम 8 बजे के बाद पुलिस ने लाठी और आंसू गैस गोलों से हमला शुरू कर दिया, जो वहां के एसपी का बयान आया कि सिखों ने हमला किया और डीएसपी को चोट लगी, वो पूरी तरह झूठ है। सीएम हाउस से धरना स्थगित पर बात चल रही है। इसके बावजूद लाठीचार्ज होता है तो सवालिया निशान लगता है। प्रधान को भी लाठी लगने से बाल बचाव हुआ है।

कमेटी मेंबर गुरमेज सिंह जानकारी देते हुए
हम निहत्थे, पुलिस वाले 100-150 और शब्दावाली गंदी थी
गुरमेज बोले, हम गाड़ी घूमाकर जाने लगे तो 100-150 पुलिसवालों ने गाड़ी रोक ली और हम निहत्थे थे। उसके बावजूद पुलिस वालों की शब्दावली बड़ी गंदी थी और कह रहे थे तू शीशा खोल, शीशा खोल। शीशा नहीं खोला तो खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। इसी पर एसपी बाद में बयान दे रहे हैं कि गाड़ी उन पर चढ़ाने की कोशिश की है, जबकि उसका वीडियो बना हुआ है। गाड़ी का हाल देखकर लगा कि हम बाहर निकल जाते तो जान से मार देते। अब वो अपना बचाव कर रहे हैं।

अंबाला में हुए प्रदर्शन की तस्वीर
मंड के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस व प्रशासन में बनी थी टकराव स्थिति
अंबाला में सिख संगत का प्रदर्शन गुरसिमरन मंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और हमले के आरोपियों की रिहाई की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। इसमें हरियाणा और पंजाब से सिख संगत पहुंची थी। सिरसा से भी गुरमेज सिंह सहित अन्य लोग प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
प्रदर्शन के दौरान सिख संगत और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और टकराव की स्थिति बन गई थी। इस घटना में सिख संगत समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी है। हालांकि, सिरसा से भी सिख संगत प्रोटेस्ट में गई थी और आरोप है कि गुरमेज की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई, जिसका वीडियो वायरल हुआ था।
