Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ में आज-कल भारी बारिश का अलर्ट:बठिंडा सबसे गर्म, अमृतसर सबसे ठंडा शहर; चंडीगढ़ में अब भी सामान्य से 25% कम बारिश




पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने दो दिनों 17 और 18 अगस्त को कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इसके बाद 19 से 22 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, इसके बावजूद राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और तापमान सामान्य से करीब 1.7 डिग्री अधिक रहा। 17-18 अगस्त को फिर तेज होगी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 अगस्त को पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी। दोनों दिन कई जगह बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। 19 से 22 अगस्त के बीच छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है, लेकिन इस अवधि के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। चंडीगढ़ में 34 डिग्री तक रहेगा तापमान चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से बादलों वाला रहने की संभावना है। 17 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 34 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। 18 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इसके बाद भी बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक हो सकती है। मोहाली में भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। बठिंडा सबसे गर्म, अमृतसर में रात सबसे ठंडी पंजाब में रविवार को बठिंडा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रूपनगर में 36.3, पटियाला और फिरोजपुर में 36.1 तथा फरीदकोट में 36 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। वहीं, रात के तापमान की बात करें तो अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जालंधर में अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम 24.8 डिग्री रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। मोहाली में अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम 26.5 डिग्री रहा। अमृतसर में 40.1 मिमी बारिश पिछले 24 घंटे में पंजाब के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश भी दर्ज की गई। अमृतसर में 40.1 मिमी बारिश हुई, जबकि जालंधर में 14 मिमी और रूपनगर में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। पठानकोट में 4 मिमी, पटियाला में 3.4 मिमी, लुधियाना में 2.8 मिमी और मोहाली में 2 मिमी बारिश हुई। चंडीगढ़ में बारिश केवल ट्रेस मात्रा में दर्ज की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *