Headlines

फिरोजपुर मंडल में 22,855 बिना टिकट यात्री पकड़े गए:2 करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला, गंदगी फैलाने पर 202 यात्रियों पर कार्रवाई




रेलवे में बिना टिकट सफर करने वालों और स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ फिरोजपुर रेलवे मंडल ने बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया है। सितंबर महीने में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान रेलवे पुलिस और टीटीई (TTE) की टीमों ने कुल 22,855 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा। इन लापरवाह यात्रियों से जुर्माने के रूप में 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूल की गई है। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) संजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना टिकट यात्रा और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेनों में टिकट लेकर यात्रा करने वाले वैध यात्रियों को सुगम, आरामदायक और सुरक्षित माहौल देना है ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले 202 यात्रियों पर गाज, ₹81 हजार जुर्माना वसूला ट्रेनों में टिकट चेकिंग के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी सख्त कदम उठाए गए। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसरों और प्लेटफॉर्म पर गंदगी फैलाने के आरोप में 202 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन लोगों से मौके पर ही 81,000 रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। रेलवे की यात्रियों से अपील: हमेशा वैध टिकट लेकर ही करें सफर वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (DCM) बसंत कुमार ने आम जनता और यात्रियों से रेल नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्री हमेशा उचित व वैध रेलवे टिकट लेकर ही ट्रेन में सवार हों और स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने में रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *