बाइक सवार पति-पत्नी को वाहन ने टक्कर मारी:राजस्थान के मंडफिया से लौट रहे थे, नीमच जिला अस्पताल में भर्ती




नीमच जिले की सकराना घाटी के पास रविवार शाम राजस्थान के मंडफिया स्थित धार्मिक स्थल से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार दंपती को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए, जिन्हें नयागांव टोल एंबुलेंस की मदद से तत्काल नीमच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के सुरावत खेड़ा निवासी धनी सिंह (32) अपनी पत्नी राधाबाई के साथ बाइक से मंडफिया गए थे। शाम को वापसी के दौरान सकराना घाटी के समीप यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि धनी सिंह के सिर, हाथ और छाती पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी राधाबाई भी घायल हुईं। मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर जमा हो गए, जिन्होंने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को नीमच अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज जारी है। डॉक्टर ने धनी सिंह की हालत गंभीर बताई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *