Headlines

सूने मकान का ताला तोड़कर 5 लाख की चोरी:कांकेर में दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के गहने-मोबाइल और गैस सिलेंडर बरामद




कांकेर। कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्री में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपए के सोने के आभूषण, दो मोबाइल और गैस सिलेंडर समेत वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान और जब्त वाहन की कुल कीमत करीब 4.92 लाख रुपए है। रायपुर गया था परिवार, पीछे से टूट गया ताला ग्राम कुर्री निवासी रूपेश कुमार मौहान 8 अगस्त को परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर निजी काम से रायपुर गए थे। अगले दिन शाम लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा हुआ था। जांच में करीब 22 ग्राम सोने के आभूषण, 50 हजार रुपए नकद और इंडेन गैस सिलेंडर चोरी होने की जानकारी मिली।
CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुलासा शिकायत के बाद कोरर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को भारत पटेल और बल्लभ भाई पटेल उर्फ राजू पर संदेह हुआ। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर सोने के झुमके, रानी हार और कान के लटकन समेत चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, चोरी की नकदी से एक आईफोन और एक एंड्रॉयड मोबाइल भी खरीदा गया था। दोनों आरोपियों को 16 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *