![]()
जलालाबाद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वैरोका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 वर्षीय महिला को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन, 37 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा, एक इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कांटा तथा 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। थाना वैरोका के एसएचओ प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव काठगढ़ की ओर से एक महिला आती दिखाई दी। पुलिस वाहन को देखकर वह घबरा गई और वापस मुड़कर जाने लगी। उसके व्यवहार पर संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद तलाशी के दौरान महिला के पास से 255 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कांटा, 37 हजार रुपये की नकदी और 8 मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान महिंदर कौर पत्नी रूलिया सिंह निवासी गांव काठगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क और उसके अन्य संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। साथ ही उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
Source link
जलालाबाद में महिला 255 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार:37 हजार रुपए नकदी, 8 मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद
