Headlines

उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 से 125 रुपए हुआ:कौशांबी के 586 विक्रेता लाभान्वित होंगे, सीएम ने की घोषणा




सोमवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की घोषणा की। साथ ही, सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तहसील सभागार, मंझनपुर में किया गया। जिलापूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य ने बताया कि शासन ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति कुंतल कर दिया है। सरकार की इस पहल से कौशांबी जिले के 586 उचित दर विक्रेता लाभान्वित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली से वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे। कल्पना सोनकर ने विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने नाग पंचमी के अवसर पर लाभांश बढ़ाकर उन्हें सौगात दी है। इसी तरह के कार्यक्रम तहसील चायल सभागार में भी आयोजित किया गया, जहां निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता और को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य मौजूद रहे। विकास खंड सिराथू सभागार में निवर्तमान विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव और खंड विकास अधिकारी अभिषेक सिंह सहित उचित दर विक्रेता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *