![]()
हरियाणा के पानीपत में एक 23 साल की युवती के साथ करनाल के रहने वाले दो बच्चों के पिता ने 6 साल तक रेप किया। आरोपी खुद को कुंवारा बताकर फिजिकल रिलेशन बनाता रहा। इतना ही नहीं, दो बार युवती का गर्भपात भी करवाया। युवती के साथ संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवती के अनुसार, सैलून में काम करने के दौरान पहले आरोपी ने जान-पहचान बढ़ाई और रिलेशन बना लिया। कई साल प्यार और शादी के वादे करते हुए उसका शोषण करता रहा। आरोपी इस दौरान युवती को लिव-इन एफिडेविट पर साइन करने का दबाव बनाता रहा। साइन न करने पर उसे बार-बार पीटा गया। कई महीनों तक युवती प्यार के कारण चुप रही। लेकिन जब वो होटल में साथ होते तो आरोपी को उसके बच्चों के फोन आते और पापा-पापा कहते। वो हमेशा बताता कि ये भाई के बच्चे हैं और मुझे भी पापा कहते हैं। एक दिन जब उसने उसके फोन में उसके बच्चों की फोटो साथ में देखी तो वो समझ गई। इसके बाद युवक द्वारा हर रोज मारपीट से परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़िए, 6 साल रिलेशन में रहकर रेप की कहानी… आरोपी करनाल का रहने वाला, होटल मालिक युवती के मुताबिक, आरोपी संजीव (32) करनाल के बस्ताड़ा का रहने वाला और होटल मालिक है। करीब 5-6 साल पहले पानीपत के सेक्टर-12 स्थित एक सैलून में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। पीड़िता ने वहां 2-3 महीने काम किया और बाद में दूसरी जगह नौकरी शुरू कर दी। कुंवारा बताकर रिलेशन में आया नौकरी बदलने के बाद भी दोनों फोन पर संपर्क में रहे। इसी दौरान संजीव ने प्यार का इजहार कर उससे शादी का भरोसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि उस समय उसे संजीव के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी। अपने होटल में ले जाकर रेप किया युवती ने शिकायत में बताया कि मई-जून 2020 से 2021 के दौरान संजीव उसे पानीपत के एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां उसकी मर्जी के खिलाफ पहली बार रेप किया। विरोध करने पर संजीव ने शादी का भरोसा दिया। इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ फिजिकल होता रहा। संजीव ने इस दौरान फिजिकल रिलेशन बनाते हुए वीडियो भी रिकॉर्ड किए। दो बार प्रेग्नेंट हुई, अबॉर्शन कराया पीड़िता के अनुसार, आरोपी के साथ संबंधों के कारण वह दो बार प्रेग्नेंट हुई। आरोप है कि दोनों बार संजीव ने उसे दवा खिलाकर अबॉर्शन करा दिया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो संजीव अपने वादे से पीछे हटने लगा। 14 जून 2025 को उसने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से जुड़े कुछ सर्टिफिकेट सामने रखे और युवती से साइन करने को कहा। युवती बोली- संजीव से शादी करनी थी युवती ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह लिव-इन में नहीं रहना चाहती, बल्कि संजीव से शादी करके उसके साथ रहना चाहती है। आरोप है कि शादी की जिद करने पर संजीव ने शादी करने और उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह गाली-गलौज और गलत व्यवहार करने लगा। ‘भाई के बच्चे हैं, मुझे भी पापा कहते हैं’ युवती ने बताया कि संजीव पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसने खुद को अविवाहित बताया था। दोनों जब साथ होते थे, तो संजीव के घर से उसके दोनों बेटों के फोन आते थे। बच्चे उसे ‘पापा’ कहकर बुलाते थे। पीड़िता के पूछने पर संजीव कहता था कि दोनों उसके बड़े भाई के बच्चे हैं और वह उनका चाचा है। हालांकि, बच्चे उसे पापा ही कहते थे। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने इस बारे में ज्यादा सवाल किए तो संजीव उसके साथ मारपीट करता था। युवती बोली- शादी का झांसा देकर जिंदगी से खिलवाड़ किया युवती का कहना है कि संजीव ने शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। अब शादी से इनकार करने के बाद उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर बोलीं- युवक के खिलाफ केस दर्ज किया चांदनीबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती की पहचान शहर के एक सैलून पर काम करने के दौरान आरोपी से हुई थी।
Source link
2 बच्चों का पिता 6 साल तक रेप करता रहा:पानीपत में कुंवारा बताकर अपने होटल ले गया, अश्लील VIDEO बनाए; 2 बार अबॉर्शन कराया
