Headlines

सरस्वती शिशु मंदिर उवि में मना स्वतंत्रता दिवस




सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं की भव्य प्रभात फेरी से हुई, जिसमें छात्र स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में शामिल हुए। विद्यालय लौटने पर घोष प्रदर्शन किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं भारत माता पूजन के साथ मुख्य समारोह का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष रामनाथ आचार्य, कोषाध्यक्ष प्रसाद महतो, प्रबंधकारिणी समिति एवं विद्वत परिषद के सदस्य सुधीर पटनायक, गुरुचरण महतो, टुलू आचार्य सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया। अध्यक्ष रामनाथ आचार्य और प्रधानाचार्य पार्थ सार्थी आचार्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं देशसेवा के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीतों पर नृत्य, तीन पिरामिड, सामूहिक गायन एवं आई लव माय इंडिया की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभावान विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ समारोह संपन्न हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *