Headlines

India vs Sri Lanka Galle Test


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
खराब रोशनी के कारण सोमवार को जल्दी स्टंप्स हो गया। - Dainik Bhaskar

खराब रोशनी के कारण सोमवार को जल्दी स्टंप्स हो गया।

टीम इंडिया गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में है। टीम ने पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल की है।

मंगलवार को मैच का चौथा दिन है। भारत अपनी दूसरी पारी शुरू करेगा। इस पर बारिश खलल डाल सकती है। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार आज 70% बारिश के आसार हैं।

पंत 100 छक्के, राहुल 500 चौके, गिल 3000 रन के करीब

  • भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास 100 छक्के पूरे करने का मौका है। वे 98 छक्के जमा चुके हैं।
  • केएल राहुल आज टेस्ट क्रिकेट में 500 चौके पूरे कर सकते हैं। वे अब तक 496 चौके लगा चुके हैं।
  • भारतीय कप्तान शुभमन गिल 31वां रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लेंगे। उनके पास 3 सिक्स लगाकर 50 छक्के पूरे करने का भी मौका है।

सोनल दिनूषा का शतक

सोमवार को बारिश के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। इससे पहले श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 284 रन पर ऑलआउट हो गई।

उसकी ओर से सोनल दिनूषा ने 100 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। रोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की।

भारत से मानव सुथार ने 4 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को 3 विकेट मिले। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया।

भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए

मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। टीम ने अपनी पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल (167 रन) के शतक के सहारे 462 रन बनाए। केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए।

——————————————

गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे, सुथार को पहली गेंद पर विकेट, गॉल टेस्ट के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं।

जडेजा टेस्ट में 4 हजार रन और 350 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने। वे ऐसा करने वाले कपिल देव के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। वहीं मानव सुथार ने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर दिनेश चांडीमल को आउट किया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *