Headlines

बालोद में 40 पौवा शराब के साथ तस्कर पकड़ाया:स्कूटी की डिक्की में 1 किलो गांजा लेकर ग्राहक तलाश रहे 2 युवक भी गिरफ्तार




बालोद पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 40 पौवा देशी शराब और 1.086 किलो गांजा जब्त किया है। शराब, गांजा और गांजा परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी समेत जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 74,300 रुपए बताई गई है। पहली कार्रवाई ग्राम कोरगुड़ा में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुदामाराम देवांगन (58) अपने घर के सामने स्थित दुकान से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुदामाराम को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दुकान के पास रखी सफेद बोरी से 40 पौवा देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब थी। कुल 7.200 बल्क लीटर शराब की कीमत करीब 3,200 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। स्कूटी की डिक्की में छिपाकर रखा था गांजा दूसरी कार्रवाई ग्राम तरौद के रावण चौक रंगमंच के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटी में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेम देशमुख (30), निवासी तरौद और मोनू यादव उर्फ पुष्कर (19), निवासी अर्जुन्दा को स्कूटी समेत पकड़ लिया। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से एक पैकेट और आठ जिपर पॉलिथीन में रखा गांजा बरामद हुआ। गांजे का कुल वजन 1.086 किलो और कीमत करीब 54,300 रुपए बताई गई है। गांजा और स्कूटी जब्त पुलिस ने गांजे के साथ उसके परिवहन में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की है। स्कूटी की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि दोनों मामलों में जब्त शराब, गांजा और स्कूटी समेत कुल सामग्री की कीमत करीब 74,300 रुपए है। मोबाइल टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में मोबाइल टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग चोरी की वारदातों के मामले में दुर्ग जिले के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने नाबालिगों को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य मोबाइल टावरों की रेकी करने के बाद केबल चोरी करते थे। आरोपियों ने ग्राम भरदाखुर्द, कुरदी और सुखरी क्षेत्र में मोबाइल टावरों को निशाना बनाकर केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामला 13 अगस्त को सामने आया। प्रार्थी प्रीनेष कुमार साहू ने गुंडरदेही पुलिस को बताया कि ग्राम भरदाखुर्द स्थित टावर से एयरटेल और आइडिया का नेटवर्क बंद हो गया है। टावर की जांच के दौरान ग्राम गुरेदा के पास कुछ संदिग्ध लोग केबल काटते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों का पीछा किया। पुलिस को देखकर आरोपी स्कूटी और केबल वायर मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से गिरोह तक पहुंची पुलिस घटना के बाद गुंडरदेही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और पिकअप वाहन की पहचान की। इसके बाद संदिग्धों की पतासाजी और पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने योजना बनाकर रेकी करने के बाद भरदाखुर्द, कुरदी और सुखरी में केबल चोरी करना स्वीकार किया। दुर्ग जिले के रहने वाले हैं 7 आरोपी पुलिस ने मामले में गेवेन्द्र कुमार साहू उर्फ छोटू (20), लीलाधर उर्फ दादू बघेल (21), ओमप्रकाश कोसरे (21), झमेन्द्र साहू (18), शिवकुमार बंजारे उर्फ शिवा (22), दीपक निषाद उर्फ बिहारी (25) और रामअवतार गेन्ड्रे (19) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दुर्ग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। चार नाबालिग भी वारदात में शामिल जांच में चार नाबालिगों के भी गिरोह में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उनकी पहचान गोपनीय रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की और उन्हें बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। 96 किलो केबल और तीन वाहन जब्त गुंडरदेही टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 96.680 किलोग्राम चोरी की केबल वायर बरामद की गई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपए है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन, एक्सट्रीम मोटरसाइकिल और स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, वाहनों समेत जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *