Headlines

ज्वालामुखी के शनि मंदिर में तोड़फोड़, मूर्तियां खंडित:भैरव बाबा की प्रतिमाएं और शिवलिंग तोड़ा; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी




ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी में देर रात शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की। उन्होंने शनि मंदिर में स्थापित शनि देव महाराज और भैरव बाबा की मूर्तियों को खंडित कर दिया। वार्ड नंबर 9 में भगवान शिव के शिवलिंग को भी नुकसान पहुंचाया गया। बुधवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे, तो उन्होंने मूर्तियों और शिवलिंग को क्षतिग्रस्त देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मंदिर परिसर में जमा हो गए। इस घटना से लोगों में नाराजगी है। मंदिर के पुजारी गोपाल शर्मा ने बताया कि यह घटना देर रात की है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे संदिग्ध लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी। लोगों ने भी दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। अभिषेक पाधा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के सह संयोजक अभिषेक पाधा ने ज्वालामुखी में धार्मिक प्रतिमाओं को खंडित किए जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल ज्वालामुखी में शनि भगवान, भैरव बाबा और भगवान शिव की प्रतिमाओं को खंडित किया जाना बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पाधा ने कहा कि ज्वालामुखी सहित प्रदेश के अन्य धार्मिक क्षेत्रों में बाहर से आने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लंबे समय से प्रशासन से निगरानी और वेरिफिकेशन की मांग की जा रही है।

घनी आबादी वाले क्षेत्र में है शनि मंदिर
उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी का शनि मंदिर घनी आबादी वाले क्षेत्र में हाईवे के साथ स्थित है। ऐसे में मंदिर परिसर के भीतर प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने का खतरा रहता है। पाधा ने प्रशासन से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्वालामुखी के शनि मंदिर में तोड़फोड़ की PHOTOS



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *