![]()
बाबूपुरवा में कारपेंटर व पेंटर के घर में घुसकर चोर ने मोबाइल व कैश पार कर दिया, जबकि मोमबत्ती कारोबारी के तीन मंजिला मकान में पीछे की गली से पहुंचे चोर ने तीसरी मंजिल पर रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर सामान खंगाला, हालांकि अलमारी में सिर्फ कपड़े होने के कारण उसके हाथ कुछ नहीं लगा। हड़बड़ाहट में चोर मौके पर चाकू छोड़कर फरार हो गया। पूरी घटना घर और गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। तीन घरों में सेंधमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। तीनों घटनाओं को आरोपी ने 2 घंटे के भीतर अंजाम दिया। समारोह से भाई के लौटने पर हुई जानकारी बाबूपुरवा अजीतगंज निवासी कापरेंटर शकील अहमद ने बताया कि 6 दिन पहले उनके छोटे भाई राजा का बच्चा हुआ था, जिस कारण घर में रिश्तेदारों का आना–जाना था। रविवार देर रात 12:30 बजे पूरा परिवार अपने–अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात घर के पिछले हिस्से से पाइप के सहारे घुसे चोर में बेटे मो. आमिर के बेटे का मोबाइल व 8 हजार रुपए पार कर दिए। कूलर की आवाज के कारण कुछ पता नहीं चल सका, देर रात करीब 2:30 बजे मंझला भाई अकील अहमद समारोह से लौट कर घर आए तो सामान अस्त व्यस्त देख चोरी की जानकारी हुई। शकील ने बताया कि चोर रात करीब 1:14 पर घर में आते हुए कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि शकील के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोर पड़ोस में रहने वाले पेंटर अकील अहमद के घर में घुसा था। शकील ने बताया कि चोर उनके घर से तीन मोबाइल व 5 हजार रुपए कैश पार कर ले गया। वाटर और ड्रेनेज पाइप के सहारे घुसा चोर वहीं इसके बाद चोर इलाके में ही रहने वाले मोमबत्ती कारीगर उत्तम भदौरिया के घर पहुंचा। उत्तम भदौरिया ने बताया कि परिवार में पत्नी सरला और चार बच्चे हैं। रात में पूरा परिवार दूसरी मंजिल पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे चोर पीछे की गली से वाटर और ड्रेनेज पाइप की मदद से मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंचा। इसके बाद वह कमरे में गया और वहां रखी अलमारी का लाकर किसी नुकीली वस्तु से तोड़ दिया। चोर ने अलमारी में रखे सामान को खंगाला, लेकिन उसमें सिर्फ कपड़े मिले। नकदी या कीमती सामान नहीं मिलने पर वह घबरा गया और मौके पर चाकू छोड़कर भाग निकला। सोमवार सुबह वह ऊपर पहुंचे तो कमरा खुला देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और परिवार वालों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोर मकान की तीसरी मंजिल तक पहुंचता और वापस जाते हुए दिखाई दिया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि चोरी का प्रयास हुआ है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link
बाबूपुरवा में 2 घंटे में तीन घरों में चोरी, VIDEO:कैश और मोबाइल किया पार, मोमबत्ती कारीगर के घर चाकू छोड़कर भागा
