![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ने बुधवार को अजमेर में सेवा संकल्प यात्रा निकाली। जयपुर रोड पर आईजी ऑफिस के पास स्थित गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके बाद गार्डन से एमडीएस विश्वविद्यालय चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला गया। देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल और भाजपा के झंडे लेकर नारेबाजी की। पार्टी ने इस आयोजन के जरिए प्रधानमंत्री के 25 साल के राजनीतिक सेवाकाल को रेखांकित करने के साथ वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया। देवनानी बोले- राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर आगे बढ़ें कार्यकर्ता विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दिया है। उनके नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में जुटेंगे। भागीरथ चौधरी बोले- 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभाला था। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर मशाल जुलूस निकाला गया। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। अरुण चतुर्वेदी बोले- हर वर्ग की भागीदारी से साकार होगा सपना राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से पार्टी की ओर से विभिन्न सेवा कार्य और यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। किसान, उद्योग, युवा और महिलाओं सहित हर क्षेत्र के योगदान से ही 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा।
Source link
पीएम मोदी के शासन प्रमुख के 25 साल पर प्रोग्राम:अजमेर में भाजपा ने निकाला मशाल मार्च, देवनानी बोले-प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प
