![]()
महम नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कार्यालय पर ताला लगा दिया। कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही, जिसके विरोध में उन्होंने शहरी एवं निकाय मंत्री विपल गोयल का पुतला भी फूंका। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिका कर्मचारी विरभान ने पत्रकारों को बताया कि उनकी हड़ताल को 13 दिन हो चुके हैं, और आज उन्होंने नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। सरकार पर मांगों को पूरा न करने का आरोप विरभान ने बताया कि कुछ महीने पहले भी कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। सरकार द्वारा मांगे गए समय से अधिक इंतजार करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। इसी के चलते, 6 अगस्त से दोबारा हड़ताल शुरू की गई, जिसे आज 13 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। झूठे वादे कर रही सरकार : संजय कांगड़ा महम नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान संजय कांगड़ा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार झूठे वादे करती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरपंचों, छात्रों और कर्मचारियों को पीटा है। कांगड़ा ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि सरकार ने 13 मई 2026 को हुए सफाई कर्मचारियों के समझौते को अब तक लागू नहीं किया है। कर्मचारियों ने सरकार और नगरपालिका प्रशासन से 13 मई के समझौते को तत्काल लागू करने और उनकी मांगों का समाधान करने की अपील की है। कार्यालय पर ताला लगाए जाने के कारण नगरपालिका का दैनिक कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Source link
महम नगरपालिका कर्मचारियों ने फूंका निकाय मंत्री का पुतला:कार्यालय पर लगाया ताला, बोले- 13 दिन से चल रही हड़ताल, नहीं हो रही सुनवाई
