![]()
बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक में आयोजित कावड़ यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्थानीय विधायक कुंवर सिंह निषाद के शामिल होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं ने इस धार्मिक आयोजन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। जिस पर भूपेश बघेल ने कहा कि, भगवान के दरबार में सभी बराबर हैं, वहां कोई भेद नहीं होता। भगवान शिव और बजरंगबली भाजपा के कब से हो गए, वे तो भाजपा के अस्तित्व में आने से पहले से हैं। देखिए तस्वीरें… कावड़ यात्रा में दर्जनों गांव से हजारों शिवभक्त पहुंचे इस विशाल कावड़ यात्रा में दर्जनों गांवों से हजारों शिवभक्तों ने कमरौद स्थित बजरंगबली मंदिर पहुंचकर विशाल शिवलिंग का जलाभिषेक किया। भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री की भागीदारी पर आपत्ति जताई। धार्मिक आयोजनों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए- बीजेपी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि, धार्मिक आयोजनों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए। आयोजन में राजनीतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया। इन आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया। भगवान शिव और बजरंगबली भाजपा के कब से हो गए- भूपेश भूपेश ने कहा कि, भगवान के दरबार में सभी बराबर हैं, वहां कोई भेद नहीं होता। बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि भगवान शिव और बजरंगबली भाजपा के कब से हो गए, वे तो भाजपा के अस्तित्व में आने से पहले से हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक आयोजनों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। भगवान के प्रति आस्था किसी एक राजनीतिक दल की नहीं- निषाद गुण्डरदेही कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि, कावड़ यात्रा और भगवान के प्रति आस्था किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आस्था को भी राजनीतिक नजरिए से देखा जाएगा तो भगवान ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे।
Source link
बालोद कावड़ यात्रा…बीजेपी ने भूपेश पर राजनीतिकरण का लगाया आरोप:बघेल बोले-भगवान शिव और बजरंगबली भाजपा के कब से हो गए, दरबार में सभी बराबर
