Headlines

आलीराजपुर में 50% कम बारिश से किसान चिंतित:जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग; सीएम के नाम मंत्री-कलेक्टर को ज्ञापन दिया




आलीराजपुर जिले में कम बारिश से चिंतित किसान बुधवार को बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम मंत्री नागर सिंह चौहान और कलेक्टर नीतू माथुर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। खेती प्रभावित, पानी की चिंता बढ़ी किसानों ने बताया कि इस वर्ष बारिश कम होने से खेती प्रभावित हुई है। आने वाले दिनों में पानी की समस्या बढ़ने की आशंका है। इसका असर किसानों के साथ पशु-पक्षियों पर भी पड़ सकता है। किसानों ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए शासन से सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग रखी। कलेक्टर बोलीं- करीब 50% कम हुई बारिश कलेक्टर नीतू माथुर ने बताया कि किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि जिले में इस वर्ष करीब 50 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इसी के चलते किसान जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग कर रहे हैं। ज्ञापन और किसानों की मांग से शासन को अवगत कराया जाएगा। मंत्री बोले- मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि किसानों ने उन्हें और कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। किसानों ने कम बारिश से खेती प्रभावित होने और आगामी दिनों में पानी की समस्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को किसानों की मांग से अवगत कराया जाएगा और उनसे इस मुद्दे पर रूबरू चर्चा की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *