Headlines

औरंगाबाद- तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप में मारी टक्कर:सड़क से नीचे उतरी गाड़ी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल




औरंगाबाद में पिकअप गाड़ी में तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क से दूर खेत में जाकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। जिसकी पहचान पटना निवासी चितरंजन कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बीसीसीएल कार्यालय में स्टाफ के रूप में कार्यरत है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को गाड़ी से बाहर निकाला। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर दर्जी बिगहा के पास की है। पेट्रोल पंप जाने के लिए मोड़ने के दौरान हादसा स्थानीय लोगों के अनुसार, पिकअप गाड़ी पटना की ओर से औरंगाबाद होते हुए मदनपुर की तरफ आ रही थी। गाड़ी में भारत पेट्रोलियम कंपनी के पेट्रोल पंप के लिए दो नोजल लाए जा रहे थे। दर्जी बिगहा के समीप चालक रोड क्रॉस कर पेट्रोल पंप की ओर जाने लगा। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का जायजा लेने के साथ घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क पार करने के दौरान पिकअप की ट्रेलर से भिड़ंत हुई है। हादसे में पिकअप चालक घायल हुआ है, जबकि अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *