![]()
चंडीगढ़ नगर निगम की 364वीं जनरल हाउस मीटिंग 20 अगस्त सुबह 11 बजे होगी। इसमें शहर की सफाई व्यवस्था, निगम के आईटी सिस्टम को अपग्रेड करने, मनीमाजरा और निगम में शामिल किए गए 13 गांवों की सफाई व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। मीट-फिश दुकानों और कमर्शियल फूड एस्टेब्लिशमेंट के लिए नए नियमों से जुड़े प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हैं। बैठक में कुछ ऐसे प्रस्ताव भी रखे जाएंगे, जिनका सीधा असर शहरवासियों और कारोबारियों पर पड़ सकता है। बैठक का एक प्रमुख एजेंडा निगम के पुराने आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने से जुड़ा है। एजेंडे के मुताबिक, निगम में पिछली बड़ी आईटी खरीद वर्ष 2020 में हुई थी। इसके चलते मौजूदा कंप्यूटर सिस्टम पुराने हो चुके हैं। ई-ऑफिस, डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और अन्य डिजिटल कार्यों को ध्यान में रखते हुए अब नए कंप्यूटर सिस्टम खरीदने का प्रस्ताव रखा गया है। जानिए चंडीगढ़ में मीट-फिश दुकानों के नए नियम:-
Source link
चंडीगढ़ निगम हाउस बैठक 20 अगस्त को:IT सिस्टम अपग्रेड के लिए ₹1.61 करोड़ का बजट, गांवों में सफाई का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का प्रस्ताव
