Headlines

Barmer Border News | Pak Citizen Caught Near Fence Under Interrogation


बाड़मेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तारबंदी के पास पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक से जिला मुख्यालय पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त पूछताछ की। अब तक की पूछताछ में उसके किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि से जुड़े होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालां

.

पूछताछ में सामने आया कि पाकिस्तानी नागरिक बकरियां चराने के दौरान एक बकरी के पीछे जाते हुए तारबंदी के पास भारतीय सीमा में पहुंच गया था।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा था। BSF के जवानों ने शनिवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान उसे केकेटी पोस्ट के पास तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में आते देखा। जवानों ने उसे चेतावनी देकर रुकने को कहा, जिसके बाद मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

पाक नागरिक बाकू खान से फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है।

पाक नागरिक बाकू खान से फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में पाकिस्तानी नागरिक ने अपना नाम बाकू खान (60) पुत्र इस्माइल खान, निवासी जहरिलों गांव, जिला मिठी, पाकिस्तान बताया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद BSF ने शनिवार शाम करीब 6 बजे उसे बिजराड़ थाना पुलिस को सौंप दिया।

विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक बाकू खान से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि वह बकरियां चराते समय एक बकरी के पीछे जाते हुए तारबंदी के पास भारतीय सीमा के पिलर तक पहुंच गया था, जहां BSF के जवानों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां उससे हर एंगल से पूछताछ कर रही हैं।

————————

इससे जुड़ी खबर पढ़ें…

15-अगस्त पर तारबंदी पार कर भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक:पेट्रोलिंग के दौरान BSF ने दबोचा; 6 दिन पहले श्रीगंगानगर में पकड़ा गया था जासूस

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। BSF के जवानों ने शनिवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान उसे केकेटी पोस्ट के पास तारबंदी पार कर आते देखा। जवानों ने चेतावनी देकर उसे रुकने को कहा और इसके बाद मौके पर ही हिरासत में ले लिया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *