![]()
रेवाड़ी में ट्रेन में यात्रियों को लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। सफर के दौरान नशीला पदार्थ सूंघाकर वारदात को अंजाम देता था। रेवाड़ी जीआरपी ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान यूपी गौतमबुद्ध नगर दादरी के संतोष नगर निवासी सुशील के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा की गई वारदातों, लूटे गए सामान की बरामदी और साथियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। डीएसपी जीआरपी राजेश चेची ने यह जानकारी दी। गूगामेडी दर्शन कर लौटते समय चोरी उन्होंने बताया कि गांव जाटोली निवासी सोमदत्त ने 16 अगस्त को जीआरपी को शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि वह अपने परिवार और पड़ोसियों कुसुम, शिव कुमार, रिंकी, लक्की, मुनेश और मयंक के साथ गोगामेड़ी से दर्शन करने गए था। दर्शन करने के बाद सादरपुर से ट्रेन में रेवाड़ी आ रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ सूंघाकर रेवाड़ी स्टेशन पर महिलाओं के गहने लूट चुरा लिए और फरार हो गया। 17 अगस्त को गठित की थी टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी एसएचओ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में 17 अगस्त को टीम का गठन किया। जांच के बाद आरोपी को रेवाड़ी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। जिसनें पूछताछ में अपनी पहचान यूपी गौतमबुद्ध नगर दादरी के संतोष नगर निवासी सुशील के रूप में बताई। जिसे कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी इससे पहले राजस्थान में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। रिमांड के दौरान चोरी किया गया सामान और बाकी साथियों व वारदातों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
Source link
ट्रेन यात्रियों को लूटने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:नशीला पदार्थ सूंघाकर देता था वारदात को अंजाम, रेवाडी GRP ने रिमांड पर लिया
