![]()
अंबिकापुर में सोमवार शाम ट्यूशन से अकेली घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नशे में धुत ऑटो ड्राइवर छात्रा को पीजी कॉलेज मैदान की ओर ले गया।
छात्रा ने शोर मचाया तो ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर ऑटो ड्राइवर की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर की 14 साल की छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए कलेक्टोरेट चौक के पास गई थी। शाम को घर लौटने के लिए वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो चालक वहां पहुंचा और उसे गांधीनगर छोड़ने की बात कहकर ऑटो में बैठा लिया था। ड्राइवर बनारस रोड से ऑटो लेकर पीजी कॉलेज मैदान में पहुंचा। वहां उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। उसकी हरकत से घबराई छात्रा ने शोर मचाया। शोर सुनकर ताइक्वांडो खिलाड़ी मौके पर पहुंच गये। छात्रा के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ऑटो ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिया है। ऑटो भी जब्त कर लिया गया है। छात्रा के पिता ने गांधीनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी महेश्वर गुप्ता (24 वर्ष) निवासी कोटछाल, सीतापुर को गिरफ्तार किया है। वह वर्तमान में चठिरमा में निवास करता है और यहां आटो चला रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 74, बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की धारा 8 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
Source link
सरगुजा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आटो ड्राइवर गिरफ्तार:कॉलेज मैदान ले गया था, ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा
