Headlines

उदयपुर संभाग के 28 निकायों में भाजपा प्रभारियों की घोषणा:पूर्व सांसद कनकमल कटारा को उदयपुर नगर निगम की कमान




बीजेपी ने उदयपुर संभाग के सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के लिए निकाय प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार, प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी ने संभाग के कुल 28 निकायों के प्रभारियों के नामों की घोषणा की है। संगठन ने उदयपुर नगर निगम की जिम्मेदारी पूर्व सांसद कनकमल कटारा को सौंपी है। संगठन ने फतहनगर-सनवाड़ में भंवर सिंह पंवार, मावली में खूबीलाल पालीवाल, कानोड़ में दीपक शर्मा, भींडर में चन्द्रगुप्त सिंह चौहान और वल्लभनगर नगर पालिका में नरेन्द्र सिंह आसोलिया को प्रभारी बनाया गया है। वहीं नवगठित सलूंबर जिले की सलूंबर नगर परिषद के लिए तख्त सिंह शक्तावत और अतुल चण्डालिया को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी गई है। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में जसपाल गुर्जर, प्रतापगढ़ नगर परिषद में धनसिंह रावत, छोटी सादड़ी में गणपत सुथार और अरनोद नगर पालिका में बद्री जाट को प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजसमंद जिले में आमेट में नन्दलाल सिंघवी, नाथद्वारा में अजय सोनी, राजसमंद नगर परिषद में सुशील कटारा, देवगढ़ में मदन सिंह चौहान और भीम नगर पालिका में वीरेन्द्र पुरोहित को कमान सौंपी गई है। चित्तौड़गढ़ जिले के तहत चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में धर्मनारायण जोशी, निम्बाहेड़ा में रविन्द्र श्रीमाली, बेगूं में अशोक नवलखा, रावतभाटा में ललित शारदा, बड़ी सादड़ी में भूपेन्द्र सिंह सोलंकी, कपासन में गब्बर सिंह अहीर और आकोला नगर पालिका में श्रवण सिंह राव को दायित्व सौंपा गया है। बांसवाड़ा जिले में बांसवाड़ा नगर परिषद की जिम्मेदारी चुन्नीलाल गरासिया, कुशलगढ़ में भगवत पुरी और परतापुरगढ़ी नगर पालिका में देवेन्द्र कटारा को प्रभारी बनाया गया है। वहीं डूंगरपुर नगर परिषद के लिए वन्दना मीणा और सागवाड़ा नगर पालिका के लिए गोपीचन्द मीणा को प्रभारी घोषित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *