Headlines

इंदौर में विधायक के निरीक्षण पर कांग्रेस के सवाल:खराब सड़क और जलभराव के वीडियो जारी कर कहा- अपने ही दावों की पोल खोल दी




इंदौर की राऊ विधानसभा के वार्ड 74 स्थित नानक नगर में सड़क, जलभराव और गंदगी की समस्या का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक मधु वर्मा के वीडियो और फोटो अब कांग्रेस ने भी जारी किए हैं। विधायक ने निरीक्षण के दौरान समस्याओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्होंने खुद निरीक्षण के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। कांग्रेस ने इन्हीं पोस्ट को वायरल करते हुए भाजपा विधायक पर निशाना साधा है। कहा कि विधायक के वीडियो में खराब सड़क, जगह-जगह गड्ढे, सड़क पर जमा पानी और किनारे पड़ा कचरा नजर आ रहा है। एक वीडियो में विधायक का वाहन भी इसी खराब सड़क और जलभराव वाले हिस्से से निकलता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने इन्हीं दृश्यों को आधार बनाकर कहा कि विधायक ने अपने ही क्षेत्र में विकास के दावों की हकीकत सामने ला दी है। कांग्रेस नेता ने कहा- पूरी विधानसभा में ऐसे दृश्य
कांग्रेस के एआईसीसी मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने कहा कि विधायक ने वार्ड में पहुंचकर जलभराव, खराब सड़क और गड्ढों की तस्वीरें लीं और अधिकारियों को निर्देश दे दिए, लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं हो जाता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि विधायक पूरी विधानसभा के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण करें तो ऐसे दृश्य कई जगह मिल जाएंगे। शुक्ला ने कहा कि गड्ढे, खुदी सड़कें और सड़कों पर पसरा ड्रेनेज का पानी भाजपा के कार्यकाल की जमीनी तस्वीर दिखा रहे हैं। शहर में गड्ढों से परेशान आम जनता
बारिश के दौरान शहर की कई सड़कों पर गड्ढे और जलभराव वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। कई इलाकों में सड़क किनारे जमा कचरे से भी लोगों को दिक्कत हो रही है। खराब सड़कों के कारण वाहन चालक हादसों का भी शिकार हो रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *