Headlines

समालखा में महिला से लूटपाट करने वाले 3 अरेस्ट:दिल्ली जाने का झांसा देकर गाड़ी में बैठाया, बातों में उलझाकर उतरवाई सोने की बालियां




पानीपत जिले के समालखा में सीआईए-2 टीम ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझा कर सोने की बालियां और नकदी ठगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के बवाना स्थित जेजे कॉलोनी निवासी सुरजीत, शंकर और राजबीर के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी सोमवार शाम को की गई। सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार शाम गश्त के दौरान हलदाना मोड़ पर तीन संदिग्ध युवकों के खड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर लिया। समालखा बस स्टैंड पर दिया वारदात को अंजाम पूछताछ में आरोपियों ने 13 अगस्त को समालखा बस अड्डे पर हुई ठगी की वारदात को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रही एक बुजुर्ग महिला को ईको गाड़ी में लिफ्ट देने का झांसा दिया। समालखा फ्लाईओवर के पास महिला को सम्मोहित कर उससे सोने की बालियां और 500 रुपए ठग लिए थे। इस संबंध में गांव गोयला खुर्द निवासी किरण उर्फ चरणकौर की शिकायत पर थाना समालखा में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने यह वारदात अंजाम दी। कोर्ट ने दो को भेजा जेल, एक को रिमांड पर दिया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी गई नकदी में से बचे 400 रुपए बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को मंगलवार को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी शंकर और राजबीर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि आरोपी सुरजीत को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस सुरजीत से वारदात में प्रयुक्त ईको गाड़ी और ठगी गई सोने की बालियां बरामद करने का प्रयास करेगी। बता दें कि, किरण उर्फ चरणकौर ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 13 अगस्त को सुबह करीब 7:50 बजे दवाई लेने के लिए एम्स दिल्ली जा रही थी। वह सिवाह बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक सफेद रंग की काले शीशों वाली ईको गाड़ी उसके पास आकर रुकी। दिल्ली जाने की बात कहकर महिला को गाड़ी में बैठाया गाड़ी में सवार तीन युवकों में से एक ने उसे दिल्ली जाने की बात कहकर ईको गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी चलने के बाद तीनों युवकों ने बातचीत के दौरान उसे अपनी बातों में उलझा लिया। समालखा फ्लाईओवर के पास रेलवे कट के सामने पहुंचने पर आरोपियों ने उसके कानों से 7 ग्राम वजनी सोने की दो बालियां व 500 रुपए ले लिए। इसके बाद तीनों आरोपी उसे बहाना बनाकर धर्म सिंह पेट्रोल पंप के सामने उतारकर ईको गाड़ी सहित फरार हो गए। आरोपी उसको गुमराह कर सोने की बालियां व 500 रूपए ठगी कर ले गए। थाना समालखा में किरण उर्फ चरणकौर की शिकायत पर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *