Headlines

बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार:8 अक्टूबर को करियर और रिलेशनशिप में क्या बदलाव हो सकते हैं और कौन-से उपाय करना चाहिए




अंक ज्योतिष के अनुसार गुरुवार, 8 अक्टूबर को कई लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कुछ लोगों के लिए दिन की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां बेहतर होती दिखाई देंगी। वहीं कुछ लोगों को धन लाभ, कार्यक्षेत्र में सफलता और रिलेशनशिप में सुख मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से बर्थ डेट के अनुसार जानिए आपके लिए गुरुवार कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 को हुआ है) दिन की शुरुआत परेशानियों के साथ हो सकती है। आय कम रह सकती है। कार्य में बाधा आएगी और सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। दोपहर से अनुकूलता की प्राप्ति होगी। काम समय पर होंगे और सहयोग भी मिलेगा। साथ ही धन की आवक होगी। विवादों में जीत होगी। संतान से सुख मिलेगा। दिन के अंत में कार्य व्यवस्थित रहेंगे। प्रोफेशन – व्यापार में आशानुरूप कार्य होंगे। कारोबार से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे गति आएगी। नौकरी में व्यवस्थाएं बदल सकती हैं और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभदायक रहेगा। लव लाइफ – जीवनसाथी से विरह समाप्त होगा और तालमेल बढ़ेगा। प्रेम अनुरोध को नकारा जा सकता है, इसलिए भावनाएं व्यक्त करने में जल्दबाजी न करें। दांपत्य जीवन में बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। शुभ अंक – 1, 3, 8, रंग – नीला क्या करें – किसी कन्या को वस्त्रों का दान करें। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 को हुआ है) दिन का आरंभ अच्छा होगा और प्रसन्नता मिलेगी। मित्रों से मिलना होगा। नए काम मिल सकते हैं। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। बंधुओं से सहयोग मिलेगा। दोपहर में कुछ चिंताजनक समय रह सकता है। आय में गिरावट हो सकती है और कार्य में अड़चन आ सकती है। योजनाबद्ध कार्य नहीं हो पाएंगे। शाम से पुनः स्थितियों में सुधार दिखाई देगा। समय शानदार रहने की संभावना है। आय में वृद्धि के साथ खुशियों की प्राप्ति होगी। प्रोफेशन – व्यापार मिला-जुला रहेगा। नए काम या सौदे मिल सकते हैं, लेकिन दोपहर में काम से जुड़ी रुकावटें परेशान कर सकती हैं। नौकरी में परेशानी समाप्त होगी और कार्यस्थल पर सहयोग मिलने से काम आसान होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ – प्रेम में विश्वास बढ़ेगा और जीवनसाथी से खुशी प्राप्त होगी। रिश्ते में चल रही छोटी-मोटी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से बातचीत आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। शुभ अंक – 1, 2, 4, रंग – आसमानी क्या करें – धार्मिक पुस्तक का दान करें। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 को हुआ है) स्थायी संपत्ति से लाभ और कमाई अच्छी बनी रहेगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा और विदेश जाने की इच्छा रखने वालों के रास्ते खुलेंगे। योजनाएं सफल होंगी और कार्य की तारीफ होगी। निंदा करने वाले पीछे हटेंगे। दोपहर के बाद से आय कम हो सकती है। तनाव बढ़ सकता है। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। शाम के बाद से समय में सुधार होगा। बड़ा कार्य हो सकता है। बाधाएं दूर होंगी। प्रोफेशन – कारोबारी मामलों में सुधार रहेगा और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा और मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। लव लाइफ – प्रेम के मामलों में सतर्क रहें और भावनाओं में आकर कोई जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखने से आपसी विश्वास मजबूत होगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। शुभ अंक – 1, 3, 8, रंग – गुलाबी क्या करें – दूध का दान करें। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 को हुआ है) भाइयों का सहयोग मिलेगा और आय उत्तम रहेगी। समय प्रसन्नता और शुभ फल देने वाला होगा। धार्मिक कार्य में संलग्न होंगे। स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। दिन में किसी बड़े कार्य के होने की संभावना है। परिवार साथ देगा। धन लाभ होगा और न्यायालयीन मामलों में सफलता की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है। प्रोफेशन – व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है और नए अवसर प्राप्त होंगे। निवेश या कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में अच्छे मौके प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ – प्रेम संबंध में तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध में आपसी समझ बढ़ेगी और अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। शुभ अंक – 1, 4, 7, रंग – हरा क्या करें – क्षमता अनुसार घी का दान करें। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 को हुआ है) सुबह का समय मामूली दिक्कत प्रदान कर सकता है। आय में कमी के साथ कार्य में बाधा आ सकती है। सहयोग करने वाले दूर रहेंगे। दोपहर से समय अनुकूल होने से राहत मिलेगी। सुख में वृद्धि होगी और कार्य बढ़ेगा। समय शुभ फल देने वाला होगा। पराक्रम में वृद्धि के साथ आय भी बेहतर रहेगी। विवादों में विजय मिल सकती है। विरोधी पीछे हटेंगे और सामाजिक स्तर में उठाव होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। यात्राएं सफल होंगी। प्रोफेशन – व्यापार में तेजी रहेगी और नए काम मिलने की संभावना है। आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा और पुराने सौदों से लाभ हो सकता है। नौकरी में सुविधाएं प्राप्त होंगी और कार्यस्थल पर आपकी सक्रियता की सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिलने के योग भी बन रहे हैं। लव लाइफ – प्रेम अनुरोध स्वीकार हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंध में उत्साह बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी पुराने मतभेद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक – 1, 3, 5, रंग – केसरी क्या करें – क्षमता अनुसार दही का दान करें। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 को हुआ है) सुबह का समय समस्याओं से निजात दिलाएगा। आय को बढ़ावा मिलेगा और खुश होने का मौका मिलेगा। विरोधी शांत रहेंगे और कार्य भी समय पर होंगे। यात्राएं सुखद होंगी। दोपहर में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आय में बाधा के साथ महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। दोपहर के बाद पुनः लाभ की स्थिति में आ जाएंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रोफेशन – व्यापार की स्थिति उत्तम रहेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। नए संपर्कों से लाभ हो सकता है। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन भी मिल सकता है। लव लाइफ – प्रेम में शुद्धता रहेगी और वैवाहिक जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा। किसी तीसरे व्यक्ति की दखल से बचें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। शुभ अंक – 1, 3, 6, रंग – कत्थई क्या करें – क्षमता अनुसार शहद का दान करें। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 को हुआ है) महत्वपूर्ण कार्य समय पर होंगे और आय भी अच्छी बनी रहेगी। योजनाएं सफल होंगी। कार्य की अधिकता के बावजूद अकेलापन महसूस होगा। संतान से सुख मिलेगा। दोपहर में आय में वृद्धि होगी और विदेश जाने वालों को सफलता की प्राप्ति होगी। समस्याओं का निदान होगा। शाम का समय व्यय ब़ढ़ाने वाला हो सकता है। मन निराश रहेगा और कार्य के प्रति अरुचि रह सकती है। विवाद हो सकता है। प्रोफेशन – निवेश से पूर्व सलाह अवश्य करें और नौकरी में सावधानी से कार्य करें। व्यापार में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार बढ़ने के बावजूद धैर्य से काम लेना होगा। वरिष्ठों से किसी विषय पर मतभेद होने पर संयम बनाए रखें। लव लाइफ – दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और माता से स्नेह मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। हालांकि मन की निराशा का असर रिश्तों पर न पड़ने दें। प्रेम संबंध में बातचीत के माध्यम से गलतफहमियां दूर की जा सकती हैं। शुभ अंक – 1, 7, 9, रंग – मेहरून क्या करें – क्षमता अनुसार शक्कर का दान करें। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 को हुआ है) आय उत्तम रहेगी और विवादों में विजय मिलेगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है। स्थायी संपत्ति से लाभ होगा और भाग्य का साथ रहेगा। दिन में धार्मिक कार्य करने का मौका मिलेगा। समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। शाम से अनावश्यक व्यय बढ़ सकते हैं। वाहन से कष्ट हो सकता है। अकेले बाहर जाने से बचें। प्रोफेशन – व्यापार उत्तम रहेगा और आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण सौदे आपके पक्ष में हो सकते हैं। नौकरी में ज्यादा कार्य करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास प्राप्त होगा। लव लाइफ – प्रेम प्रस्ताव सफल होगा। वैवाहिक जीवन में साथी से दूर रहना पड़ सकता है। दूरी के बावजूद रिश्ते में विश्वास बना रहेगा। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। शुभ अंक – 1, 6, 8, रंग – लाल क्या करें – सक्षमता के अनुसार चावल का दान करें। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 को हुआ है) तनाव बना रहेगा और आय कम होगी। निकट के लोग अकारण नाराज रह सकते हैं। अनावश्यक व्यय होंगे और कार्य में भी बाधाएं आएंगी। दोपहर के बाद से समय में सुधार दिखाई देगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा और पराक्रम अच्छा रहेगा। संतान भी सहयोग प्रदान करेगी। आय में सुधार होगा। शेष दिन में भी समय व्यवस्थित रहेगा। कार्य बढ़ते जाएंगे और विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। प्रोफेशन – व्यापार में नए ऑफर मिलेंगे और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी बदलने का विचार आ सकता है, लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। लव लाइफ – प्रेम में सकारात्मक स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन व्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ते में स्थिरता आएगी। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और प्रेम संबंध आगे बढ़ सकते हैं। शुभ अंक – 1, 4, 9, रंग – पीला क्या करें – केले के फल का दान करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *