Headlines

अपर कलेक्टर पर मारपीट, धमकी के आरोप:लाइफलाइन एक्सप्रेस की व्यवस्था में विवाद, नगर पंचायत कर्मचारियों ने की शिकायत; अफसर ने आरोपों को बताया गलत




सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर में लाइफलाइन एक्सप्रेस की व्यवस्थाओं के दौरान एक विवाद सामने आया है। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा पर मारपीट करने, धमकाने और मोबाइल तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। कर्मचारियों के अनुसार, लाइफलाइन एक्सप्रेस के आगमन के लिए स्थल तक सड़क तैयार करने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का कार्य नगर पंचायत के कर्मचारी कर रहे थे। इसी दौरान अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों का आरोप है कि व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि अपर कलेक्टर ने कथित तौर पर उनके साथ हाथ-पैर से मारपीट की और पत्थर उठाकर मारने का प्रयास भी किया। आरोप है कि कर्मचारियों को गड्ढा खोदकर दफनाने और जेसीबी चलाने तक की धमकी दी गई। एक कर्मचारी का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ने का आरोप भी लगाया गया है। घटना के बाद कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की शिकायत करने और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा और आंतरिक पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन से इस मामले पर उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *