1 वर्ष पहले
- कॉपी लिंक

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बोखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने फर्जी दावा किया है कि उसने भारत के 5 फाइटर जेट मार गिराए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी यही बात संसद में कही है। अपना प्रोपगेंडा साबित करने के लिए पाकिस्तानी यूजर्स सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानते हैं क्या है इनकी सच्चाई…
पहला वीडियो
डॉ शमा जुनेजो नाम की एक यूजर ने फॉक्स न्यूज का एक वीडियो शेयर किया। इसमें प्लेन का मलवा जलते हुए दिख रहा है। इस दौरान मलवे के आसपास कई सुरक्षाकर्मी भी खड़े दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- यहां तक कि फॉक्स न्यूज ने भी बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय राफेल को मार गिराया। (अर्काइव)

डॉ शमा जुनेजो नाम की यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
वायरल वीडियो का सच…
यह वीडियो 27 फरवरी 2019 का है। जब इंडियन एयरफोर्स का Mi-17 जम्मू-कश्मीर के बडगाम में क्रैश हो गया था। वहीं, ये वीडियो भी ANI के यूट्यूब चैनल पर 27 फरवरी 2019 को अपलोड हुआ था। वीडियो का लिंक…

ANI के यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।
साफ है कि ये वीडियो अभी का नहीं बल्कि 6 साल पुराना है।
वायरल फोटो
चीन के न्यूज एजेंसी चाइना डेली ने अपने X अकाउंट से फाइटर जेट के मलबे की एक फोटो शेयर की। भारत के लोकल न्यूज पेपर का हवाला देते हुए चाइना डेली ने लिखा कि भारत के कम से कम 3 फाइटर जेट क्रैश हुए। (अर्काइव)

चाइना डेली के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
फोटो का सच…
यह फोटो 27 फरवरी 2019 का है। जब इंडियन एयरफोर्स का Mi-17 जम्मू-कश्मीर के बडगाम में क्रैश हो गया था। यह फोटो कई मीडिया रिपोर्ट्स समेत फोटो स्टॉक वेबसाइट alamy.com पर जानकारी के साथ मौजूद है।

alamy की वेबसाइट पर मौजूद फोटो का स्क्रीनशॉट।
साफ है कि ये फोटो भी 6 साल पुराना है। फोटो के साथ किया जा रहा दावा भी पूरी तरह फर्जी है।
दूसरा वीडियो
इस वीडियो में कुछ लोग सफेद झंडा लहराते हुए घाटी में चलते नजर आ रहे हैं। एक पाकिस्तानी यूजर ने वीडियो शेयर उर्दू भाषा में लिखा- भारतीय सेना अपने मृत सैनिकों के शवों को LOC के पार ले जाते समय सफेद झंडे लहरा रही है। (अर्काइव)

पाकिस्तानी यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
वीडियो का सच…
यह वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने अपने X अकाउंट पर 14 सितंबर 2019 को शेयर किया था। इसके कैप्शन में लिखा है- हाजीपुर सेक्टर: पाकिस्तान की ओर से बिना किसी वजह के सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसका भारतीय सेना ने जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने सफेद झंडा दिखाकर अपने मारे गए जवानों के शव वापस ले गए।

ANI के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
साफ है कि इस वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भी पूरी तरह गलत है।
————————
ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर गाजा युद्द के वीडियो शेयर : भारत-पाक तनाव के बीच वायरल हो रहे फेक वीडियो; भागते लोग, रिहायशी इलाकों में धमाके

भारत ने 15 दिन बाद पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारतीय सेना ने इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। इस बीच सोशल मीडिया पर हमले के कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानिए इन वायरल वीडियो का सच। पढ़ें पूरी खबर…

