पंजाब सीएम भगवंत मान व उनकी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर और पूर्व जस्टिस रंजीत सिंह।- फाइल
पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की ओर से रिटायर्ड जस्टिस को भेजे गए नोटिस की कॉपी सामने आई है। नोटिस में उन्होंने रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के आरोपों को झूठा बताया है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने आरोप लगाने वाले रिटायर्
.
एक दिन पहले डॉ गुरप्रीत कौर ने कहा था कि किसी पर आरोप लगाना और बेबुनियाद बातें करना आसान है। वह न पहले घबराई थीं और न अब घबरा रही हैं। रिटायर्ड जज को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने लगाए आरोपों को साबित करें, नहीं तो उन्हें लीगल नोटिस और कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
उधर, पूर्व जस्टिस रंजीत सिंह ने कहा- मुझे अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है। अगर नोटिस आता भी है, तो मुझे किसी तरह का डर नहीं है। मैं इसका जवाब नहीं दूंगा। जो चाहे कोर्ट जा सकता है। हम कोर्ट में सारे तथ्य पेश करेंगे। इसके बाद कई लोग इस मामले में फंस जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हम बस जनता के सामने फैसला रख रहे हैं। हमने अपनी तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया है। हमने जनता को कोर्ट का फैसला बताया है। अगर वे नोटिस देते हैं, तो हम यह लड़ाई कोर्ट में लड़ेंगे।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर से 2022 में शादी की थी।- फाइल फोटो
नोटिस में लिखी 9 अहम बातें…
- डॉ. गुरप्रीत कौर की प्रतिष्ठा का जिक्र: नोटिस में कहा गया है कि डॉ. गुरप्रीत कौर भारत की सम्मानित नागरिक हैं। परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों और जनता के बीच उनकी प्रतिष्ठित साख है। वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी हैं। नोटिस में कहा गया है कि उनकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा के कारण उनसे जुड़े बयानों और प्रकाशनों का गहरा असर पड़ता है।
- 20 अगस्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 5 करोड़ मांगने का आरोप: नोटिस के मुताबिक, रंजीत सिंह ने 20 अगस्त 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. गुरप्रीत कौर पर आरोप लगाए। इनमें एक रेप मामले के आरोपी से 5 करोड़ रुपए मांगने का आरोप भी शामिल था। नोटिस में कहा गया है कि ये बयान तथ्यों की पुष्टि किए बिना दिए गए।
- आरोपों को झूठा और मानहानिकारक बताया: नोटिस में 5 करोड़ रुपए मांगने के आरोप को पूरी तरह झूठा, निराधार और मानहानिकारक बताया गया है। इसमें कहा गया है कि इस आरोप से डॉ. गुरप्रीत कौर पर भ्रष्टाचार और आपराधिक मामले में अनुचित हस्तक्षेप करने का आरोप लगता है। नोटिस में इसे उन्हें बदनाम करने के इरादे से दिया गया बयान बताया गया है।
- DD News पर आरोपों को प्रकाशित करने का आरोप: नोटिस में कहा गया है कि DD News की एंकर ने आरोपों की सच्चाई और प्रमाणिकता की स्वतंत्र जांच किए बिना इन्हें DD News और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित और प्रसारित किया। इसमें X का भी जिक्र है। नोटिस के मुताबिक, आरोपों को ‘ब्रेकिंग न्यूज’ के तौर पर पेश किया गया।
- डॉ. गुरप्रीत कौर ने आरोपों का खंडन किया: नोटिस में कहा गया है कि डॉ. गुरप्रीत कौर ने किसी रेप के आरोपी से 5 करोड़ रुपए या किसी भी तरह की राशि की मांग, याचना या स्वीकार नहीं की। नोटिस में यह भी कहा गया है कि उन्होंने किसी वित्तीय या अन्य लाभ के बदले किसी आपराधिक कार्रवाई में सहायता, प्रभाव, सुविधा या हस्तक्षेप करने की पेशकश नहीं की।
- सुखपाल सिंह खैहरा से रिश्ते का जिक्र: नोटिस में कहा गया है कि रंजीत सिंह, सुखपाल सिंह खैहरा के करीबी रिश्तेदार हैं। नोटिस में खैरा को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बताया गया है। इसमें कहा गया है कि आरोप लगाए जाने और उनके प्रकाशन का समय, तरीका और प्रसार इनके पीछे के उद्देश्य और इरादे को लेकर सवाल खड़े करता है।
- X पोस्ट के 72 हजार से ज्यादा व्यूज का दावा: नोटिस में कहा गया है कि DD News Live के X पोस्ट को नोटिस की तारीख तक 72 हजार से ज्यादा लोग देख चुके थे और करीब 72 बार शेयर किया गया था। इसमें DD News के प्रसारण और अन्य डिजिटल चैनलों के जरिए इसके प्रसार का भी जिक्र है।
- परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित होने की बात: नोटिस में कहा गया है कि आरोपों के प्रकाशन से डॉ. गुरप्रीत कौर की प्रतिष्ठा के साथ उनके परिवार की प्रतिष्ठा और स्थिति पर भी असर पड़ा। नोटिस के मुताबिक, मित्रों, रिश्तेदारों और राजनीतिक समर्थकों समेत कई लोग फोन और सोशल मीडिया के जरिए उनकी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा पर सवाल उठा रहे हैं।
- 24 घंटे में पोस्ट हटाने और माफी की मांग: नोटिस में आरोपों से जुड़ी सामग्री को तुरंत हटाकर स्थायी रूप से डिलीट करने की मांग की गई है। साथ ही स्पष्ट, बिना शर्त और प्रमुखता से लिखित माफी प्रकाशित करने को कहा गया है। इसके लिए नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने को कहा गया है। ऐसा नहीं होने पर दीवानी, आपराधिक और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई है।
नोटिस की कॉपी…



———–
ये खबर भी पढ़ें…
पंजाब CM की पत्नी बोलीं- मैं घबराती नहीं, ₹5 करोड़ रिश्वत केस पर कहा- आरोप साबित करें; रिटायर्ड जज को मानहानि नोटिस भेज चुकीं

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप लगे। इस मामले में वह पहली बार कैमरे के सामने आईं और आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज रणजीत सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने लगाए आरोपों को साबित करें, नहीं तो उन्हें लीगल नोटिस और कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। (पढ़ें पूरी खबर)
