Headlines

हरियाणा-भाई के हत्यारे को युवक ने गोलियां से भूना:कॉल कर मिलने बुलाया, माथे में भी मारी गोली; फेसबुक पर लिखा-मैंने बदला ले लिया




हरियाणा के नूंह जिले में हत्या के मामले में जेल काट चुके युवक की 10-15 लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। युवक को कई गोलियां मारी गई थीं। एक गोली माथे के बीचोबीच भी मारी गई थी। मृतक की पहचान पुन्हाना सदर थाना क्षेत्र के लहारवाड़ी गांव निवासी अजहरुद्दीन पुत्र इस्माइल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि अजहरुद्दीन आठ साल पहले हुई वसीम की हत्या के मामले में जेल गया था। अजहरुद्दीन की हत्या के बाद वसीम के भाई ने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो डालकर लिखा- मैंने अपने भाई का बदला पूरा लिया। मृतक के परिवार ने भी इसी रंजिश को हत्या की वजह बताई है। फिलहाल, पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले युवक की भी तलाश की जा रही है। उसके पति सरपंच भी रह चुके है। अजहरुद्दीन की हत्या के बाद के PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… गांव में तनाव, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात वारदात के बाद गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति या तनाव को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सदर पुनहाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शिकायत और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *