![]()
टांडा-होशियारपुर सड़क मार्ग पर गांव कलोए के पास बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पंडोरी निवासी सुखविंदर सिंह (पुत्र केवल सिंह) के रूप में हुई है। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, सुखविंदर सिंह मोटरसाइकिल पर अपने गांव पंडोरी से होशियारपुर की ओर जा रहे थे। जब वह गांव कलोए के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुखविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी अड्डा सरां के इंचार्ज एएसआई सुरिंदर पाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है। परिवार ने ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Source link
सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, व्यक्ति की मौत:टांडा-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हादसा; पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
