Headlines

झज्जर ठगों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में रोष:पीड़ित व्यापारी ने अपने खर्च पर ठगों के पोस्टर छपवाकर बाजार में लगाए, जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी




झज्जर जिले के बेरी बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन ठगी की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। ऑनलाइन ठगी के मामलों में शिकायत के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित व्यापारी अब खुद ही ठगों की तलाश में जुटने को मजबूर हैं। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट बेरी के पीड़ित व्यापारी सीताराम शर्मा ने अपने निजी खर्च पर संदिग्ध ठगों के पोस्टर छपवाकर बाजार में विभिन्न स्थानों पर लगाए हैं। सीताराम शर्मा ने ये पोस्टर बेरी के मुख्य शिव चौक, देवी मंदिर, बस स्टैंड और मेन बाजार की प्रमुख चौकियों पर लगाए हैं। पोस्टरों में कथित ठगों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की बात भी कही गई है। उनका कहना है कि ऑनलाइन ठगी की शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी होने से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से नाराज व्यापारी लामबंद होने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मामलों में तेजी से कार्रवाई करने, आरोपियों की गिरफ्तारी करने और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। महिला दुकानदार से वारदात के बाद बढ़ी चिंता बेरी क्षेत्र के जहो गोच्छी गांव में महिला दुकानदार के साथ हुई वारदात के बाद भी व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। अज्ञात बदमाशों ने महिला दुकानदार को कथित तौर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी दुकान से करीब 60 हजार रुपए कीमत के 30 किलो सूट और 15 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से दुकानदारों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट व्यापारी खुद लगा रहे पोस्टर पीड़ित व्यापारी सीताराम शर्मा का कहना है कि ठगी की घटनाओं में कार्रवाई के लिए पुलिस से लगातार गुहार लगाने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। इसी कारण उन्होंने अपने स्तर पर पोस्टर छपवाकर लोगों से संदिग्ध आरोपियों के बारे में जानकारी देने की अपील की है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस यदि समय रहते कार्रवाई करे तो ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *