Headlines

मोगा-फिरोजपुर जीटी रोड पर हादसा, 2 लोगों की मौत:मोटरसाइकिल स्लिप होकर डिवाइडर से टकराया, दोनों ने तोड़ा दम




मोगा-फिरोजपुर जी.टी. रोड पर थाना सदर के इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव मंगेवाला निवासी रेशम सिंह (50) और नछतर सिंह (50) के रूप में हुई है। दोनों किसान किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोगा जा रहे थे। थाना सदर के सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने बताया कि जब दोनों किसान घल्लकलां से आगे पहुंचे, तो वहां नेशनल हाईवे की एक तरफ की सड़क बंद की गई थी। इसके कारण जैसे ही उन्होंने दूसरी तरफ जाने का प्रयास किया, उनकी मोटरसाइकिल अचानक स्लिप होकर अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से नछतर सिंह को तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रेशम सिंह को बेहतर इलाज के लिए डी.एम.सी. (DMC) अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे मामले की जानकारी देते हुए सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने बताया कि दोनों मृतक पेशे से किसान थे। मृतक नछतर सिंह के भाई तरसेम सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई दर्ज कर ली है। मोगा के सिविल अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *