राज्य निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। चुनाव कार्यकम की घोषणा के साथ ही प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो जाएगी। निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी होने त
.
आचार संहिता में शहरी क्षेत्रों में विकास के नए कामों की घोषणा नहीं हो सकेगी। नया वर्क ऑर्डर भी नहीं दिया जा सकेगा। पहले से चल रहे काम जारी रहेंगे, लेकिन कोई नया काम शुरू नहीं कर सकेंगे।
309 शहरी निकायों में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाओं को मिलाकर 10,245 पार्षद पदों पर चुनाव होंगे। पहले पार्षदों के चुनाव होंगे, इसके बाद मेयर, सभापति और नगरपालिका अध्यक्षों के चुनाव होंगे।

मेयर, सभापति और नगरपालिका अध्यक्षों में यह है आरक्षण
309 निकायों में से 60 निकाय प्रमुखों के पद ओबीसी के लिए रिजर्व है। 50 निकायों में एससी और 11 निकायों में एसटी के लिए निकाय प्रमुख पद आरक्षित हैं।
10245 में से 3356 महिला पार्षद बनेंगी, 4120 वार्ड अनारक्षित ओपन
प्रदेश के 309 निकायों में 3356 महिला पार्षद बनेंगी। हर कैटेगरी में 33 फीसदी वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 10,245 वार्ड में से 1933 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। एससी के लिए 1794, एसटी के लिए 395 वार्ड आरक्षित किए हैं। सबसे ज्यादा 6123 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं, जिनमें 4120 वार्ड अनारक्षित ओपन और 2003 वार्ड अनारक्षित महिला के है।


309 निकायों में नगर निगम, नगरपरिषद और नगर पालिका…



….
ये भी पढ़ें…
उदयपुर-जालोर में 1-1 नगरपालिका की लॉटरी दोबारा निकाली:जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के वार्ड बदले; देखें- जयपुर समेत प्रमुख शहरों के वार्डों की लिस्ट

राजस्थान में सोमवार को 309 नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। जयपुर जिले के निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में निकाली गई। जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्ड में से ओबीसी के लिए 30, एससी के लिए 20, एसटी के लिए 6 और अनारक्षित ओपन 63 और अनारक्षित महिला के लिए 31 वार्ड रिजर्व किए गए हैं। कुल 150 वार्ड में 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
