![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। पेंड्रा के फिजिकल कॉलेज खेल मैदान में 18 से 21 अगस्त तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से 540 से अधिक स्कूली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, जिम्नास्टिक और ताईक्वांडो जैसे खेलों को शामिल किया गया है। खिलाड़ियों और खेल विभाग में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय राज्यमंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू मुख्य अतिथि और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। राज्य स्तर पर पहचान बनाने का अवसर सांसद तोखन साहू ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं केवल जीत और हार तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि ये विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। मंच निर्माण के लिए सांसद निधि से 10 लाख की घोषणा उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने फिजिकल कॉलेज खेल मैदान में मंच निर्माण के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने भी 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया। केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने की ‘दिशा’ समिति की समीक्षा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बिलासपुर सांसद और केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने की। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार गहन समीक्षा की गई। मंत्री साहू ने विकास कार्यों को तय समय-सीमा में और गुणवत्ता से समझौता किए बिना पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों और शौचालयों का कार्य जल्द पूरा करने और प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़कों के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, बिहान समूह की 18 हजार 148 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। जिले में अब तक 46 हजार 151 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण हो चुके हैं और 36 हजार से अधिक हितग्राहियों को पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है।
Source link
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू:पेंड्रा में 540 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, इधर केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने ली 'दिशा' समिति की बैठक
