चंबा के चुराह में संदिग्ध हालत में मिला शव:जुकयानी में नेगी राणा की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस




चंबा जिले की चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान चुराह के गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के कारण क्षेत्र में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसके पीछे कोई आपराधिक पहलू है। पुलिस घटना के संबंध में आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। जांच टीम सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। स्थानीय लोग मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *