Headlines

अशोकनगर में त्योहार की तैयारियों पर शांति समिति की बैठक:कलेक्टर बोले-संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़े, अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग




अशोकनगर में बुधवार शाम कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। कलेक्टर साकेत मालवीय, एसपी राजीव कुमार मिश्रा, अधिकारी और शहर के नागरिक इसमें शामिल हुए। बैठक में आने वाले त्योहारों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। लोगों ने कृष्ण जन्माष्टमी सहित धार्मिक आयोजनों के दौरान सोशल मीडिया पर भगवानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। बस स्टैंड पर माता की झांकी के दौरान मांस की गाड़ियां दूसरे रास्ते से भेजने का सुझाव दिया गया। सार्वजनिक जगहों पर चल रही मांस की दुकानों को भी तय स्थानों पर भेजने की मांग रखी गई। त्योहारों के दौरान आवारा मवेशियों को एक जगह रखने की व्यवस्था करने का सुझाव भी दिया गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। कलेक्टर ने दिए सुरक्षा के निर्देश कलेक्टर साकेत मालवीय ने अधिकारियों को त्योहारों के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने को कहा। जुलूस और शोभायात्राओं के दौरान यातायात व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए गए। नगर निकायों और संबंधित विभागों को सफाई, पानी, बिजली और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। कलेक्टर ने जिले में भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। तेज हॉर्न वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई वहीं, एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की परंपरा रही है। इसे आगे भी बनाए रखा जाएगा। त्योहारों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। तेज हॉर्न वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *