Headlines

मानेसर नगर निगम ने मर्चेंट प्लाजा सील किया:11.55 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, नोटिस के बाद भी जमा नहीं कराया




गुरुग्राम जिले में मानेसर नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ अपने विशेष अभियान के तहत सेक्टर-88 स्थित मर्चेंट प्लाजा को सील कर दिया है। इस व्यावसायिक परिसर पर निगम का 11 करोड़ 55 लाख रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। लंबे समय तक बकाया राशि जमा न किए जाने के बाद नगर निगम की टैक्स विंग ने नियमानुसार यह सीलिंग कार्रवाई की। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव के निर्देश पर की गई। टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के नेतृत्व में नवीन, नितेश और मनीष सहित टैक्स विंग के अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इमारत को सील किया। बकाया टैक्स के लिए पहले दिए जा चुके नोटिस नगर निगम की ओर से मर्चेंट प्लाजा को पहले भी कई बार बकाया टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय के भीतर भुगतान न होने पर निगम ने म्युनिसिपल नियमों के तहत यह कार्रवाई की। निगम ने बताया कि ऐसे अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और रेजिडेंशियल टावरों पर भी भविष्य में कार्रवाई की जाएगी, जिन पर प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *