Headlines

डेराबस्सी-जीरकपुर से दो लड़कियां लापता:एक नाबालिक, दूसरे की उम्र 18 साल से ज्यादा, युवती के मामले युवक नामजद




मोहाली के डेराबस्सी और जीरकपुर (ढकोली) क्षेत्रों से दो लड़कियों के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में परिजनों ने बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है।पुलिस ने परिजनों की शिकायतों पर एक मामले में जहां अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, वहीं दूसरे मामले में एक युवक को नामजद किया गया है। पहला मामला: बेहड़ा गांव से 14 वर्षीय नाबालिग लापता पहला मामला डेराबस्सी थाना क्षेत्र निवासी मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी करीब 14 वर्ष नौ माह की बेटी बीते 10 अगस्त को बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। मां आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर या बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जांच अधिकारी एएसआई (ASI) दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसके संपर्कों को खंगाला जा रहा है। पीर मुछल्ला से युवती गायब, सोनू नामक युवक नामजद दूसरा मामला ढकोली थाना क्षेत्र निवासी पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी 18 वर्ष सात माह की बेटी बीते 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को अचानक घर से लापता हो गई। परिवार ने अपने स्तर पर उसे ढूंढने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अपनी शिकायत में सोनू नामक एक युवक पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सोनू बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और उसे जबरन अपने पास बंधक बनाकर रखा हुआ है। ढकोली पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें युवती की सुरक्षित बरामदगी और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जांच के बाद साफ होगी स्थिति पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई है। हालांकि, अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि शिकायतों में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति और पूरा सच जांच प्रक्रिया मुकम्मल होने के बाद ही सामने आ पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *