Headlines

पटियाला में महिला की 2 गोलियां मारकर हत्या:बस से उतरते ही हमलावरों ने घेरा, पहले बेसबॉल से पीटा, फिर की फायरिंग




पटियाला में महिला की बेसबॉल से पिटाई करने के बाद दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से ऑटो ड्राइवर भी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार रात करीब 8:15 बजे पातड़ां के पुराने बस स्टैंड पर हुई। मृतका की पहचान सुंदर बस्ती निवासी दिलप्रीत कौर और घायल ड्राइवर की पहचान लखवीर सिंह के रूप में हुई है। बुधवार शाम दिलप्रीत कौर बस से उतरकर घर जा रही थीं, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पातड़ां के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सिद्ध ने बताया कि घटना के पीछे के कारण समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *