![]()
धौलपुर जिले में अवैध खनन और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत विभिन्न थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और अवैध हथियार रखने के मामलों में 2 बाइक जब्त की हैं। नादनपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अवैध खनन करते हुए 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। इस कार्रवाई के दौरान ताजपुरा निवासी 21 वर्षीय केसराम पुत्र उदय सिंह को गिरफ्तार किया गया। रात के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाया
दिहौली थाना प्रभारी अशोक सिंह के अनुसार, डीएसटी टीम प्रभारी प्रेम सिंह के साथ पुलिस टीम ने कॉन्स्टेबल भागीरथ की सूचना पर इंद्रावली मोड़ पर नाकाबंदी की। यहां एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। आरोपी की पहचान मनियां के मांगरोल निवासी 26 वर्षीय योगेश पुत्र हाकिम के रूप में हुई, जिसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी में एक युवक के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। सूचना पर निहालगंज चौकी प्रभारी अभिलाख सिंह को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय दीपक पुत्र रघुवीर सिंह को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। अवैध हथियार और खनन के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही, निहालगंज थाना पुलिस ने रात के समय विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों और वाहनों की तलाशी ली। पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रात में गश्त और चेकिंग बढ़ाने की बात कही है।
Source link
धौलपुर में हथियारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:बाइक, 2 देसी कट्टा और 2 कारतूस जब्त; अवैध खनन में 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ी
