Headlines

पहली बार उदयपुर में निकाय-पंचायत चुनाव में उतरेगी बाप पार्टी:सांसद राजकुमार रोत बोले- नगर निगम के वार्डों में उतारेंगे अपने प्रत्याशी; जनता भाजपा-कांग्रेस से परेशान




भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने उदयपुर में आगामी नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी अब ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहर की राजनीति में भी पूरी ताकत से उतरने की तैयारी में है। उदयपुर में बुधवार को जिलेभर के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में सांसद राजकुमार रोत के नेतृत्व में जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी ने पंचायतीराज चुनावों के लिए सांसद राजकुमार रोत को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। सांसद रोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने को कहा। दोनों प्रमुख दलों पर साधा निशाना सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि उदयपुर नगर निगम सहित अन्य शहरी निकायों के वार्डों में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता दोनों ही दलों की नीतियों से परेशान हो चुकी है। रोत ने कहा कि इस बार जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में BAP को मजबूती से पेश किया जाएगा और पार्टी जनहित के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। वार्ड स्तर पर संभावित चेहरों पर मंथन उदयपुर जिलाध्यक्ष अमित खराड़ी ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निगम के अलग-अलग वार्डों में संगठन की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है और मजबूत प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है। बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया। शहरी राजनीति में दखल बढ़ाने की रणनीति राजनीतिक जानकारों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभाव बनाने के बाद BAP का यह कदम उदयपुर की शहरी राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है। निकाय चुनावों में प्रत्याशी उतारने से मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *