Headlines

राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि के साथ पौधारोपण:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में किया आयोजन




झालावाड़ के असनावर कस्बे में कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाई। यह आयोजन राजस्थान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देश पर किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही, असनावर स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नईम पठान उर्फ लक्की ने राजीव गांधी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, युवा शक्ति में विश्वास और राष्ट्र के विकास के प्रति समर्पण से भारत को नई दिशा प्रदान की थी। पठान ने आगे कहा कि उनकी जयंती पर उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और समाज में आपसी भाईचारे एवं सद्भावना को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में पूर्व उप प्रधान भवानी सिंह गुर्जर, बालचंद पाटीदार, सेवादल यंग ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप मेघवाल, ब्लॉक महासचिव भंवरलाल धूलिया, भेरुलाल बैरवा, दलजगत इंचार्ज रघुवीर सिंह, जिला सचिव आदिवासी कांग्रेस रिंकू भील, ब्लॉक सचिव राकेश भील, नगर अध्यक्ष असनावर सेवादल मांगीलाल मेघवाल, नगर अध्यक्ष असनावर हुकमचंद यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार, नगर सचिव सेवादल हरिमोहन यादव सहित बापूलाल एरवाल, अनीस भाई, इकबाल भाई, फारूक भाई, रामलाल मेघवाल, शंभू मेघवाल, बालचंद राठौर, सत्यनारायण राठौर, सोहेल खान और अतीक खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *