Headlines

देहर में बीयर से भरा ट्रक पलटा:ड्राइवर को नींद की झपकी आई; ब्यास नदी पुल के पास हादसा




कांगड़ा जिले के देहरा में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर रानीताल-मुबारिकपुर के बीच ब्यास नदी पुल के पास बीयर से भरा ट्रक पलट गया। हादसा एसपी रेजिडेंस के नजदीक हुआ। दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि ट्रक चालक सुरक्षित बच गया और हादसे में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है। हादसे के बाद सड़क पर ट्रक के पलटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने में जुटी रही, ताकि एनएच-503 पर यातायात सामान्य किया जा सके। पुलिस जिला देहरा के एसपी संदीप धवल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *