Headlines

भिवानी में ऑर्थोडॉन्टिक्स क्लीनिक शुरू:चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में ठीक होंगे टेढ़े-मेढ़े दांत, ब्रेसिज लगवाने व जटिल ओरल हेल्थ ट्रीटमेंट होंगे उपलब्ध




भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 6 में ऑर्थोडॉन्टिक्स क्लीनिक की सेवाएं शुरु हो गई हैं। जिसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने किया। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है, जिसके तहत डेंटल ओपीडी में ऑर्थोडॉन्टिक्स क्लीनिक शुरू किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. शांडिल्य ने कहा कि इस सुविधा से अब स्थानीय लोगों को टेढ़े-मेढ़े दांतों को ठीक करने, ब्रेसिज लगवाने और अन्य जटिल ओरल हेल्थ ट्रीटमेंट के लिए स्नातकोत्तर मेडिकल कालेज रोहतक या महंगे प्राइवेट क्लीनिकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्राइवेट क्लीनिकों में ऑर्थोडॉन्टिक्स (ब्रेसिज/तार लगाने) का इलाज काफी महंगा होता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे इस ट्रीटमेंट से वंचित रह जाते थे। अब नागरिक अस्पताल में बिना किसी इंतजार के यह मुफ्त सुविधा मिल जाएगी इसलिए सभी इसका लाभ उठाएं। दांतों की सही सेप के लिए सबसे सही उम्र 12 से 14 वर्ष
डॉ. विनोद पंवार ने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में कोई वेटिंग लिस्ट नहीं है। बच्चों के टेढ़े-मेढ़े दांतों का इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क (फ्री) में किया जा रहा है। दांतों की सही सेप के लिए आमतौर पर बच्चों और किशोरों की सबसे सही उम्र 12 से 14 वर्ष होती है। इसलिए जल्द से जल्द बंसीलाल नागरिक अस्पताल की पुरानी डेंटल ओपीडी के कमरा नंबर 6 एवं कमरा नंबर 25 में आकर अपने डॉक्टर से परामर्श कर लें। सभी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के मुफ्त इलाज के लाभ के लिए अपना आधार कार्ड या आयुष्मान कार्ड साथ जरूर रखें। इस अवसर पर डॉ विनी, डॉ लता पंवार, डॉ. प्रीति, डॉ. रीना, डॉ. नवीन नैन सहित मेट्रन सरला, सुशीला, निशा, सेनेटरी इंटरसेप्टर सज्जन कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद सहित विकास, अनिल, धर्मपाल और दीपक उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *