Headlines

रोहतक-शादी के 2 माह बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या:6 साल लिव-इन में रहे, 5 माह की प्रेग्नेंट थीं; सौतेली बेटी के सामने वारदात




हरियाणा के रोहतक में शादी के दो माह बाद ही एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी इस वारदात को अपनी सात साल की सौतेली बेटी के सामने ही अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान करीब 29 वर्षीय सुषमा उर्फ लाली पत्नी अनीश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सुषमा ने अनीश के साथ छह साल तक लिव-इन में रहने के बाद दो माह पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। सुषमा की यह दूसरी शादी थी और पहले पति से उसकी नौ साल की एक बेटी है, जिसे वह अपने साथ ही रख रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका पांच माह की प्रेग्नेंट भी थी। फिलहाल, पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। बच्ची से भी घटनाक्रम की जानकारी ली गई है। अभी मृतका के परिवार की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताई हत्या की वजह… भाई बोला- परिवार का नहीं था दोनों की जिंदगी में दखल अजीत ने बताया कि वह रोहतक के सैंपल गांव के रहने वाले है जबकि अनीश गांव बिसाण का रहने वाला है। लाली ने कभी कुछ नहीं बताया कि उसके साथ कोई मारपीट या अन्य किसी प्रकार की प्रताड़ना हो रही है। उनका भी कभी लाली के जीवन में कोई दखल नहीं था। 5 महीने की गर्भवती थी, जीजा ने इस बारे में भी नहीं सोचा अजीत ने बताया कि उसकी बहन करीब 5 महीने की गर्भवती भी थी। अनीश ने गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा और अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई, जिसने अभी इस दुनिया में जन्म भी नहीं लिया था। ऐसे व्यक्ति को फांसी की सजा होनी चाहिए। आईओ बोले- परिवार की शिकायत पर होगी कार्रवाई उधर, इस मामले में सिटी थाना के जांच अधिकारी एएसआई संजीत ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। परिवार जिस तरह की शिकायत देगा, उसी आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल, पुलिस आरोपी पति को तलाश कर रही है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें…. पानीपत कोर्ट में गंडासे, लाठी-डंडे चले:पेशी पर आए 2 युवकों को अधमरा किया, 5 गाड़ियां तोड़ी; बदमाशों ने कार से ₹2.5 लाख उड़ाए पानीपत कोर्ट में पेशी पर आए 2 युवकों पर हथियारबंद बदमाशों ने गंडासियों, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने मौके पर पांच गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *