Headlines

Harsoli Electricity Line Transfer | MLA Deepchand Khairiya Announces Fund



खैरथल-तिजारा जिले के हरसोली गांव में मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया से मुलाकात की। ग्रामीणों ने विधायक को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि यह लाइन 40 वर्षों से अधि

.

ग्रामीणों ने लाइन के कारण हुए हादसों के बारे में बताया

ग्रामीणों ने हरसोली-बीबीरानी फाटक के पास स्थित इस पुरानी बिजली लाइन से पूर्व में हुए हादसों का भी जिक्र किया। उन्होंने भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका जताते हुए मांग की कि इस लाइन को तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थान पर ट्रांसफर किया जाए।

ग्रामीणों की समस्या पर विधायक दीपचंद खैरिया ने बिजली लाइन के ट्रांसफर कार्य के लिए लगभग 8 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। जल्द ही आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर बिजली लाइन को सुरक्षित स्थान पर ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अशोक कुमार, मुरारीलाल, बलबीर, योगेश, भगवत प्रसाद, धर्मपाल, संदीप कुमार, अंजू, कुसुमलता, सुनीता, पूनम, अनीता, गीता, लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *