Headlines

निगम दस्ते में रास्ते पर किए अतिक्रमण को किया ध्वस्त:गली पर कब्जा कर बना ली थी दीवार, अवैश पशुओं को भी पकड़ा




नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने कार्रवाई करते हुए रातानाडा इलाके भैरू विलास में गुरुवार को अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। यहां पर प्लॉट नंबर 19 बी में गली में दीवार खींचकर कब्जा करने की शिकायत निगम को मिली थी। निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते में शामिल सुरेश हंस ने बताया कि गली पर कब्जा करके दीवार घर खींचकर घर में शामिल कर ली। इसके बाद अतिक्रमी ने छपर बनाकर वहां गाय पालना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत मिलने पर अतिक्रमण हटाने के लिए तीन-चार बार चेतावनी दी गई। इस पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निगम की टीम ने कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम की टीम के साथ एयरपोर्ट थाने का पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। विभिन्न इलाकों से 16 पशुओं को पकड़ा वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम निराश्रित पशु नियंत्रण दल जोन 1,2 द्वारा कायलाना, प्रताप नगर आदि क्षेत्रों में पशु पकड़ने की कार्रवाई की। टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों से 16 पशु पकड़े हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रजनीश बरासा ने बताया कि इस दौरान पशु मालिकों ने विरोध करके पकड़े गये पशुओं को टोले से छुड़ाकर भगा दिया। कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की कोशिश की गई। इसके टीम ने स्थिति संभालते हुए पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई करते हुए 16 पशुओं को पकड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *